Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बरौनी प्रखंड के सिमरिया दो पंचायत के रुपनगर में कविवर शक्र की 38 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कवि सम्मेलन में कविता पाठ करते कवि ।

 कविवर रामावतार यादव "शक्र" की 38 वीं पुण्यतिथि पर कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन।


बरौनी प्रखंड के सिमरिया दो पंचायत के रुपनगर में कविवर शक्र की 38 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कवि सम्मेलन में कविता पाठ करते कवि ।

बीहट। सच आज तक न्यूज़ संवाददाता यदुनंदन कुमार।

कविवर रामावतार यादव श़क्र की 38वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार की शाम कविवर "श़क्र" साहित्य उत्थान समिति के तत्वावधान में सिमरिया दो के रूपनगर में पुस्तक लोकार्पण सह परिचर्चा के बाद विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।  कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि अशांत भोला एवं संचालन प्रवीण प्रियदर्शी ने किया। अतिथियों का स्वागत युवा कवि संजीव फिरोज एवं धन्यवाद ज्ञापन वकील रजक ने किया। कवि सम्मेलन की शुरूआत में गीतकार रामा मौसम ने अपने गीतों से समां बांधा। बीएचयू से आए डॉ. रामाज्ञा शशिधर ने नई चुनौती नए समय की सूरत रचता हूं, सड़क की भाषा में जनता की मूरत रचता हूं को सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी। लोककवि सच्चिदानंद पाठक ने सच बोलना समय की जरूरत नहीं रही, जिसने दिखाया साहस सर उसका कटा है के अलावे कई लोकप्रिय रचनाओं का सस्वर पाठ किया। मुक्तक सम्राट के नाम से मशहूर कवि अशांत भोला ने क्या खूब दोस्ती निभाता है, दिल नहीं हाथ मिलाता है। बात करता है साफ नियत की, पीठ पर खंजर चलाता है, जैसे कई समसामयिक व धारदार मुक्तक को सुनाकर लोगों का दिल जीत लिया। जनपद के वरिष्ठ कवि प्रफुल्ल मिश्र ने चांदी काट रहे हैं गुंडे इस धंधे की आड़ में, जो मुरख है वही कहेगा बंदी है बिहार में जैसी कविताएं सुनाकर सुशासन की सरकार को कटघरे में खड़ा किया। कवयित्री रंजू ज्योति ने ए नाजुक कलाई वाले कलमकारों तेरा सर कलम कर दिया जाएगा, दास्तानों में भी तेरा जिक्र नहीं आएगा को सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी। मौके पर शैलेन्द्र शर्मा त्यागी, कुमार विनीताभ, शांति स्वरूप शर्मा शांतनु, विद्यासागर ब्रह्मचारी, देवेन्द्र कुंवर, मिथिलेश कांति, पी. आर. पुष्पांशु, इंदिरा राय, केदारनाथ भास्कर, श्यामनंदन निशाकर, प्रियव्रत, एके मनीष, कृष्णनंदन यादव देहाती, मो. शाद, रवि, आलोक रंजन, शंकर सिंह आदि ने कविता पाठ किया। कवि सम्मेलन में मिथिलांचल संगीत महाविद्यालय के निदेशक अशोक पासवान के नेतृत्व में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।मौके पर रामानुज राय, विश्वंभर सिंह, गंगाधर पासवान, सुरेन्द्र दास, राहत रंजन, डॉ. कुंदन कुमार, डॉ. विद्यासागर ठाकुर, रामानंद यादव, विकेश कुमार, राजेन्द्र दास, अभिनेष कुमार, वार्ड सदस्य अमरजीत कुमार पप्पू, जितेंद्र ठाकुर, अविनाश कुमार, सूरज कुमार, राहुल कुमार, अशोक पासवान समेत सैकड़ों गणमान्य मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom