पकठौल पंचायत उपचुनाव 2025 के सरपंच पद के लिए अविनाश कुमार साहू ने चुनाव अधिकारी के समक्ष सैकड़ों समर्थकों के साथ अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता राम आधार सहनी की खास रिपोर्ट
अविनाश कुमार ,अमन पसंद ,संघर्षील, शिक्षित, कर्मठ, सर्वधर्म सद्भाव एवं संघर्षील युवा उम्मीदवार हैं। पंचायत की सभी जटिल से जटिल समस्याओं का निष्पादन करने की इनके अंदर दूर दृष्टि क्षमता है।
समाज के अंदर समाज में शांति,अमन भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना । जटिल समस्याओं का निष्पादन कर उनकी समस्याओं का निदान करना उनकी प्रथम प्राथमिकता रहती है । सभी मतदाता मां, बहन भाइयों से इन्होंने अपील किया है कि बढ़ चढ़कर समाज को सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में सहयोग करें और अपना बहुमूल वोट से मुझे आशीर्वाद दें। पंचायत के प्रबुद्ध लोगों ने भी आवाहन किया है की विकसित सोच और सही सूझबूझ के धनी सच्चे और ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ साथी अविनाश कुमार को भारी मतों से जीताकर सरपंच बनाना है।






