अंडर 18 जोनल बालक बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 13 एवं 14 जून को आयोजित।
बीहट। सच आज तक न्यूज़ संवाददाता यदुनंदन कुमार।
बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में अंडर 18 जोनल बालक बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीहट में आगामी 13 एवं 14 जून को आयोजित किया जा रहा है। बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के चैयरमेन श्याम नंदन सिंह पन्नालाल एवं सचिव सरोज कुमार ने बताया कि अंडर 18 जोनल बालक कबड्डी प्रतियोगिता आगामी 13 जून को संध्या चार बजे आयोजित किया जाएगा। साथ ही बालिका वर्ग का मैच आगामी 14 जून को संध्या चार बजे आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जोनल बालक बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में बेगूसराय ,मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर एवं लक्खीसराय की टीम भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता की विजेता एवं उपविजेता टीम बिहार राज्य अंडर 18 सुपर लीग प्रतियोगिता में भाग लेंगी।


