Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News जिला परिषद की विशेष बैठक अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में हाई मास्क लाईट लगाने वो चापाकल ग़ारने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से खारिज कर दिया गया । पिछली षस्टम वो 15 वी की बची हुई राशि से डी डी सी को शीघ्र टेंडर निकालकर पिछले कार्य जो पूर्ण हो चुके हैं ,उसका भुगतान करने का प्रस्ताव सदन में पास हुआ। इसके अलावा सभी क्षेत्रों में मनरेगा से कार्य चालू करने को भी कहा गया।

 सोमवार को जिला परिषद की विशेष बैठकन  अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 



बैठक में हाई मास्क लाईट लगाने   वो चापाकल ग़ारने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से खारिज कर दिया गया । 



पिछली षस्टम वो 15 वी की बची हुई राशि से डी डी सी को शीघ्र टेंडर निकालकर पिछले कार्य जो पूर्ण हो चुके हैं ,उसका भुगतान  करने का प्रस्ताव सदन में पास हुआ। 

इसके अलावा सभी क्षेत्रों में मनरेगा से कार्य चालू करने को भी कहा गया। 


बेगूसराय/ बरौनी/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीबन दास की रिपोर्ट। 

 सोमवार को जिला परिषद की विशेष बैठक जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान की अध्यक्षता में शांति पूर्वक संपन्न हुई। लेकिन उनके द्वारा दिए गए दो प्रस्ताव जिप सदस्यों के क्षेत्र में हाई मास्क लाईट लगाने व चापाकल गाड़ने के इस दोनों प्रस्ताव को जिला परिषद के सदस्यों ने सर्व समिति से सदन में इस  प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इसके साथ ही सर्व समिति से सदन को जानकारी दिए बगैर पुस्तकालय के नाम पर किताब की खरीदारी करने एवं सरकारी स्कूल में बैंच, कुर्सी जैसे उपस्कर का टेंडर कर समान की खरीदारी करने के प्रस्ताव को भी सभी पार्षद सदस्यों ने जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में एकजुट होकर सदन में खारिज कर दिया।

वहीं जिप संख्या-  15 वीरपुर क्षेत्र की सदस्या शिल्पी कुमारी ने बताया कि मेरे क्षेत्र में नाला बनाने, विवाह भवन और सामुदायिक भवन  की मरम्मती कराने का भी  प्रस्ताव को सदन से खारिज हो गया है। जिप के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने बताया कि जो पिछली  राशि  षष्टम व 15 वीं का बचा हुआ है। उस लंबित राशि का स्वीकृति देकर डीडीसी  को  शीध्र  टेडर निकालने, पिछले कार्य जो पूर्ण हो चुके हैं उनका  भुगतान करने का प्रस्ताव सदन से पारित हुआ है। 

इसके अलावे जिप के सभी क्षेत्रों में मनरेगा से कार्य चालू करने को कहा गया है।इस बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, डीडीसी प्रवीण कुमार,पार्षद सदस्यों में प्रवीण शेखर, नंदलाल राय, अमित कुमार देव ,झुन्ना सिंह, चंदन कुमार, मन मोहन महतो, रूबी कुमारी, वीणा देवी, शिल्पी कुमारी, किरण कुमारी, ममता कुमारी, संजीव कुमार शर्मा, नीतीश कुमार, रितु कुमारी, सरिता कुमारी, खुशबू देवी,  अंजनी कुमार सिंह, डिंपल कुमारी के अलावे जिला परिषद के वरीय कमी मनीष कुमार, चंद्रदेव सिन्हा, सनी सिंन्हा, राजीव कुमार समेत कई अन्य भी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom