Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News भूतपूर्व जिला सचिव वासुदेव सिंह के 14 में स्मृति दिवस पर गहराई में आयोजित स्मरण संवाद। वे वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध तथा समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता थे।

 भूतपूर्व जिला सचिव वासुदेव सिंह के 14 में स्मृति दिवस पर गहराई में आयोजित स्मरण संवाद। 


वे वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध तथा समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता थे। 


बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजी वन दास की रिपोर्ट । 

वासुदेव सिंह व्यक्ति गति जीवन में ईमानदार, कुशल संगठनकर्ता, वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध तथा समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता थे। ये बातें अखिल भारतीय राज्य सरकारी महासंघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शशिकांत राय ने बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के भूतपूर्व जिला सचिव वासुदेव सिंह के चौदहवें स्मृति दिवस पर गढ़हरा में आयोजित स्मरण-संवाद में कहीं। उन्होंने आगे कहा कि वासुदेव सिंह कर्मचारियों के हित के लिए निरंतर समझौताविहीन संघर्ष के बल पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री, प्रमंडल मंत्री, फिर राज्य के संयुक्त मंत्री-पद तक पहुँच कर अपनी नेतृत्व-क्षमता का परिचय दिया।उनकी संगठन क्षमता की मिसाल आज भी कर्मचारियों के दिलों यादों के रूप में मौजूद है। अपने संबोधन के अंत में श्री सिंह ने कहा कि वासुदेव सिंह संघर्षशील चेतना के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

सी0पी0आई0(एम) के जिला। सचिव रत्नेश झा ने कहा कि  वासुदेव सिंह साझा संस्कृति के लिए अहर्निश कार्यरत रहे। आज शासक वर्ग संविधान, संस्कृति और सामाजिक संबंधों को तार-तार कर रहा है।इस चुनौतीपूर्ण समय में वासुदेव की जनभागीदारी हमारी विरासत है।इसे बरकरार रखने के लिए हम हरसंभव प्रयास करेंगे। जनवादी लेखक संघ बिहार के सचिव कुमार विनीताभ ने कहा कि वासुदेव सिंह अपने गांव की मिट्टी से गहरे जुड़े थे। वे गांव को देश की आत्मा मानते थे। उन्होंने समाजवादी ग्रामीण व्यवस्था तथा सामाजिक समता के प्रबल पक्षधर थे। सी0पी0आई0(एम) राज्य कमिटी सदस्य सुरेश यादव, जिला कमिटी सदस्य रमेश प्रसाद सिंह, शाखा सचिव प्रेम कुमार, बिहार पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला सचिव मथुरा ठाकुर, भूमि सुधार कर्मचारी संघ के जिला सचिव अनिल गुप्ता, बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के संयुक्त मंत्री रामानंद सागर, गढ़हरा दर्पण परिवार के संस्थापक सदस्य सुरेन्द्र कुमार, समाज सेवा संघर्ष समिति के संयोजक मुक्तेश्वर वर्मा, पत्रकार रणजीत कुमार सिंह समेत अन्य लोगों ने स्मरण संवाद को संबोधित करते हुए वासुदेव सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता लक्ष्मीकांत मिश्र ने स्मरण-संवाद की अध्यक्षता की जबकि आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौका पर वासुदेव सिंह की अर्धांगिनी सुनैना देवी,  दिल्ली से आए युवा अधिवक्ता अभिषेक रंजन, भव्या कुमारी, अलका कुमारी, पिंकी देवी, रौशन सिंह, सज्जन सिंह, आदित्य कुमार, जनकनंदिनी देवी, अथर्व गौरव समेत अनेक सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom