गढ़हरा केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट भी सौ फीसदी रहा बेहतर।
बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालयइ गढ़हरा में सीबीएसई बोर्ड के कक्षा दसवीं और बारहवीं दोनों की परीक्षा में शत प्रतिशत विद्यार्थियों ने उत्तीर्णता हासिल की।इससे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। कक्षा 10वीं में स्कूल टॉपर अनुपम कुमार मांझी 94.8 प्रतिशत, सांम्भवी 94.6 प्रतिशत,अनुराग कुमार 94 प्रतिशत अंक पाए। कक्षा 12वीं कॉमर्स संकाय में लक्ष्मी शर्मा 91.2 प्रतिशत, आदर्श राज 85.2प्रतिशत अंक,
सुधांशु कुमार 81.8प्रतिशत अंक प्राप्त किया।कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय में नमन कुमार 90.6प्रतिशत, तमन्ना 86.2प्रतिशत,अनंत राज
85.6प्रतिशत अंक पाए।
प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 10वीं में नामांकन 63 छात्र छात्राओं में सभी सफल रहे।वहीं कक्षा 12वीं में नामांकन 39 में सभी सफल हुए।इस प्रकार विद्यालय का सौ फीसदी बेहतर रिजल्ट आया है।





