Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बिजली विभाग की लापरवाही आज पेड़ पर चढ़े एक बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा के करीब चार घंटे बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। स्थानीय विधायक की पहल पर लाश को पेड़ पर से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है।

 बिजली विभाग की लापरवाही आज पेड़ पर चढ़े एक बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई।

सच आज तक न्यूज संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट


 हादसा के करीब चार घंटे बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। स्थानीय विधायक की पहल पर लाश को पेड़ पर से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र में रामदीरी पंचायत-एक के मीनापुर गांव के समीप की है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी पंकज साह के पुत्र करण कुमार (12) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि प्राथमिक विद्यालय मीनापुर में पंचम वर्ग का छात्र करण कुमार आज रविवार की छुट्टी रहने के कारण गांव के बगल में ही स्थित बहियार में जलेबी के पेड़ पर चढ़कर जलेबी तोड़ रहा था। इसी दौरान वह पेड़ में लटकाए गए 11000 वोल्ट वाले बिजली तार की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom