उपमुख्य पार्षद ने विद्यालय को किया फ्रीजर सेट।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज संवाददाता महंत राम जीवन दास ।
बरौनी प्रखंड से जुड़े नगर परिषद बीहट अंतर्गत मध्य विद्यालय गढ़हारा में शनिवार को उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने एक फ्रीजर सेट भेंट किया।गर्मी के मौसम में ठंडा पानी पीने के लिए परेशान लोगों में काफी खुशी देखी गयी इस मौके पर छात्र छात्राओं, शिक्षकों व अभिभावकों में हर्ष व्याप्त है।इस मौके पर आयोजित अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, वार्ड पार्षद सविता देवी,कृष्ण मुरारी,शिक्षा समिति सचिव मीनू शर्मा,वरिष्ठ कबड्ड़ी खिलाड़ी पन्ना लाल सिंह,पूर्व मुखिया गोपी नाथ साह आदि का स्वागत एचएम सिकंदर कुमार पासवान ने की।इस मौके पर मौजूद बड़ी संख्या में अभिभावकों के बीच उपमुख्य पार्षद श्री कुमार ने कहा कि सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर काफी सक्रिय है।समाज के अंतिम पायदान के परिवार के लिए भी सरकार की सकारात्मक सोच है।इसके लिए अभिभावकों को बच्चों के शिक्षा दीक्षा में विशेष देने पर बल दिया।उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं।इनके शिक्षित होने से ही समाज व राष्ट्र समृद्ध होगा। मौके बाल संसद सदस्य,मीणा मंच,ईको क्लब के बच्चों ने भी अतिथियों का स्वागत संगीत के माध्यम से किया।



