सिमारिया घाट धर्मशाला में अधिकारीयों की हुई बैठक।
बरौनी सच आज तक न्यूज़ संवाददाता यदुनंदन जी।
प्रगति यात्रा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल करने हेतु सिमारिया घाट स्थित जिलाधिकारी तुषार शिंगला के अध्यक्षता में फेज टू का सीढ़ी घाट निर्माण,कार्य प्रारंभ करने ,
पार्किंग एरिया का सौन्दर्यकरण कार्य फन जोन, कैटफेरिया /होटल का स्थल,पार्क निर्माण स्थल,कन्वेंशन सेंटर,नमामि गंगे घाट से धर्मशाला को जोड़ने बाली सड़क निर्माण कार्य,सिक्सलेन सड़क के बगल से नए जीरो माइल तक सड़क चौड़ीकरण कार्य,सिमारिया घाट में पेयजल सुविधा ,गंगा नदी में डूबने की घटना पर रोक लगाने का प्रभावी उपाय करने,सिमारिया घाट स्थित सभी सरकारी भवनों का रंगरोगन ,पूरे क्षेत्र में स्वच्छता बनाये रखने हेतु बेहतर प्रबंधन हेतु स्थल का जायजा लिया गया।सिमरिया घाट में पुलिस ओपी,एपी एच सी, एस डी आर एफ भवन,के निर्माण हेतु अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गयी। सीढ़ी के आगे नदी के किनारे मिट्टी को समतल करने का निदेश दिया गया। बैठक में राजीव कुमार एस डी ओ,किशन कुमार, के विशेष कार्य पदाधिकारी , मो इमरान एस डी पी ओ सदर 2 , राजू कुमार ,प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व शाखा अनुरंजन कुमार बीडीओ,सीओ सूरज कांत बरौनी ,नीरज कुमार चौधरी थानाध्यक्ष चकिया,प्रदीप कुमार सहायक स्वच्छता सह अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी नगर परिषद बीहट, राजीव कुमार ,कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग,हैदर अली इंजीनियर पी एच ई डी तेघड़ा,सूरज कुमार इंजीनियर विद्युत आपूर्ति बरौनी। शिवकांत कुमार सहायक अभियंता भवन निर्माण विभाग,सोनू कुमार सहायक अभियंता पथ निर्माण विभाग, मनीष कुमार सहायक अभियंता जल संसाधन विभाग सहायक अभियंता तेघड़ा सुमित कुमार आदि उपस्थित थे।



