Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News ठीक ढंग से दांत की सफाई नहीं होती है तो हार्ट अटैक की भी संभावना:डा अभिषेक।

 ठीक ढंग से दांत की सफाई नहीं होती है तो   हार्ट अटैक की भी संभावना:डा अभिषेक।

बरौनी । सच आज तक न्यूज़ यदुनंदन जी की रिपोर्ट।


सिद्धपीठ बड़की दुर्गा मंदिर परिसर में साइकिल पे संडे अभियान के तहत 553 वें रविवार को अहले सुबह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर रामेश्वरम डेंटल क्लिनिक के चिकित्सक डॉ अभिषेक कुमार द्वारा अभियान के सदस्यों का दंत परीक्षण किया गया। सदस्यों का दंत परीक्षण करते हुए डॉ अभिषेक ने कहा की आज दांतों की सफाई बहुत ज्यादा आवश्यक आ पड़ी है। अगर ठीक ढंग से दांत की सफाई नहीं होती है तो इसका असर हृदय पर पड़ता है और इससे हार्ट अटैक की भी संभावना पड़ती है। उन्होंने इसके विभिन्न पहलुओं को साफ-साफ बताते हुए उपस्थित सदस्यों को स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए जागरूक किया। मौके पर विनोद भारती ने डॉ अभिषेक का स्वागत करते हुए कहा कि सबके प्रयास से अभियान आगे बढ़ चला है। सभी सदस्यों का स्वास्थ्य अवश्यक है और इसके लिए डॉ अभिषेक ने अपना पूरा समय देकर अभियान के सदस्यों का ख्याल रखा है। इस मौके पर अभियान के संयोजक डॉ कुंदन कुमार, सुजीत कुमार, राजीव कुमार, अंशु कुमार, गोविंद कुमार, अक्षत कुमार, लक्ष्य कुमार, रिशु कुमार अंकित कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे इसके पूर्व सदस्यों द्वारा साइकिल पे संडे अभियान के तहत नगर भ्रमण किया गया। मौके पर सभी आगत अतिथियों को भी अंगवस्त्र और पौधा भेंट किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom