रफ्तार कहर का शिकार अब अब स्कूली बच्चे भी होने लगे है। बच्चों को उनके परिजन तैयार कर शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूल भेजते हैं और खबर मिल जाती है कि बच्चे वाहन का शिकार हो गए।
बेगूसराय/ बरौनी/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट।
बेगूसराय जिले में इन दिनो लगातार हो रहे रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। जहां तेज रफ्तार कार ने शिक्षा ग्रहण कर अपने घर वापिस जा रहे दो छात्र को पीछे से तेज गति से आ रहे कार नेश कुचल दिया।जिसमें एक छात्र की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं छात्र की मौत की खबर लगते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर के पास की बताई जाती है। मृतक छात्र की पहचान रघुनाथपुर गांव के रहने वाले फूलन तांती का पुत्र रूपेश कुमार के रूप में की गई है। जबकि घायल दूसरे छात्र की पहचान दिलखुश कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि रूपेश कुमार और दिलखुश कुमार साइकिल पर सवार होकर दोनों पढ़ाई करके अपने घर लौट रहा था। तभी रघुनाथपुर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार मैं कार ने साइकिल में जबरदस्त ठोकर मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि, रूपेश कुमार नामक छात्रा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।जबकि दिलखुश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी। मौके पर साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई हैं। बताया जाता है कि जिले के एन एच से लेकर ग्रामीण सड़कों पर भी साइकिल सवार और पैदल वाले लोगों को हर वक्त सतर्क रहने की आवश्यकता महसूस होती रहती है। उसके बावजूद नवशिखुए एवं नाबालिक वाहन चालकों द्वारा तेज गति से वाहन चलाने के कारण आए दिन रफ्तार कहर का शिकार हो रहे हैं? घटना से कुछ तो गाल के गाल में समा जाते हैं और कुछ लोग अपाहिज बनकर घरों में ईश्वर जाप में लगे रहते हैं । क्योंकि वह किसी काम करने के लायक नहीं रह जाते?




