Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News कलयुग की महिला ने पति और बच्चे के साथ छोटी सी बात को लेकर बाथरूम साफ करने वाला एसिड पीकर अपनी इस लीला समाप्त करने की असफल प्रयास किया। एसिड पीते हुए परिवार के लोगों ने देख लिया और उसे तक्षण इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

 कलयुग की महिला ने पति और बच्चे के साथ छोटी सी बात को लेकर बाथरूम साफ करने वाला एसिड पीकर अपनी इस लीला समाप्त करने की असफल प्रयास किया। एसिड पीते हुए परिवार के लोगों ने देख लिया और उसे तक्षण इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 


बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट



 बेगूसराय जिले के बरौनी थाना क्षेत्र के असुरारी पंचायत में एक बुजुर्ग महिला ने पारिवारिक विवाद के कारण एसिड पीकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया। महिला की पहचान बिट्टू साह की पत्नी राजमणि देवी के रूप में हुई है, जो बरौनी थाना क्षेत्र के असुरारी की रहने वाली है। परिजनों ने उसे बरौनी पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद के कारण महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। महिला ने बाथरूम साफ करने वाले एसिड को पी ली थी। परिजनों ने एसिड पीते देख लिया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए। महिला के पति बिट्टू साह ने बताया कि बेंगलुरु से आने के बाद छोटी सी बात को लेकर पत्नी राजमणि देवी के साथ विवाद हो गया था। जिससे नाराज होकर उसने एसिड पी लिया। बिट्टू शाह राज मिस्त्री का काम करते हैं और उनका कहना है कि पत्नी और बच्चे के साथ कहासुनी के बाद पत्नी ने ऐसा कदम उठाया।हालांकि महिला की स्थिति गंभीर है और उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों की टीम महिला के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है और उचित इलाज कर रही है।वहीं घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी गई है। पुलिस ने घटना की जानकारी ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पारिवारिक विवाद के कारणों की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom