लालू यादव समाजवाद के नेता हैं - जयप्रकाश नारायण यादव।
आरक्षण के अनूरूप महिलाओं को विधानसभा चुनाव में टिकट दिया जाए - मनीषा प्रजापति।
हिन्दुस्तान में सबसे ज्यादा बेरोज़गारी बिहार में है - शब्बीर अंसारी।
बरौनी । सच आज तक न्यूज़ संवाददाता यदुनंदनौ जी की रिपोर्ट
लालू प्रसाद यादव समाजवाद के नेता हैं और हम-सब उनके कन्धों से कन्धों मिलाकर चल रहे हैं। उक्त बातें शुक्रवार को शुक्रवार को तेघड़ा विधानसभा के बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कारगिल शहीद निरज स्मृति सभागार भवन में आयोजित राजद के सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सह पूर्व केंद्रीय मंत्री वरिष्ठ राजद नेता जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा। श्री यादव ने कहा विधानसभा चुनाव में बूथ मजबूत करना हमारी पहली प्राथमिकता में है। बूथ मजबूत होगा तभी बूथ जीतेंगे और जब बूथ जीतेंगे तो विधानसभा जीतेंगे। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला राजद नेत्री मनीषा प्रजापति ने कहा कि विधानसभा चुनाव में टिकट महिलाओं को आरक्षण के अनूरूप दिया जाए। राजनिति में भागीदारी से महिला मजबूत होगी। और महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव शब्बीर अंसारी ने कहा कि हिन्दुस्तान में सबसे ज्यादा बेरोज़गारी बिहार में है। यहां सामाजिक न्याय के लोग तरश रहे हैं और दूसरी ओर सत्ताधारी समाजिक न्याय की ढिंढोरा पीट रहे हैं। इनका जबाब विधानसभा चुनाव में यही समाज अपने मत से देगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के जिलाध्यक्ष मोहीत यादव ने किया तथा संचालन राजद के बरौनी प्रखण्ड अध्यक्ष मो अब्दुल जब्बार ने किया। कार्यक्रम को वरिष्ठ राजद नेता नवल किशोर सिंह, यूवा नेता मो मासूम खां, धर्मेन्द्र सिंह,संदीप यादव आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया। मौके पर बूटन साह, उमेश यादव, केदार सिंह, रामचन्द्र तांती, सिवाना तांती, जनार्दन यादव, रामसखा महतों, रामानन्द यादव, तेघड़ा प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर सहनी, रितेश यादव, अरूण कुमार यादव, मो मकबूल अहमद, सिकेन्द्र आलम सहित दर्जनों राजद नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।




