सिमरिया गंगा घाट में स्नान करने के क्रम में एक व्यक्ति की डूबने से हुई मौत ।
बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट।
चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा घाट में बुधवार की दोपहर को मुंडन संस्कार में गए हुए एक व्यक्ति की स्नान करने के क्रम में पैर फिसलने के कारण अधिक पानी में चले जाने से हुई मौत गंगा स्नान करने की क्रम में पैर फिसल जाने से एक व्यक्ति की डूब जाने से मृत्यु हो गई। जिसकी पहचान बीहट निवासी राम सिंह के पुत्र गोपाल कुमार सदानंदपुर टोला वार्ड वार्ड नंबर 27 उम्र 32 वर्ष के रूप में की गई है ।थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर लाश को परिजनों को सौंप दिया गया है।



