बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत दो अरविंद चौधरी के आवास के पास बरौनी नगर मंडल भाजपा कार्य समिति की बैठक उपरांत तिरंगा यात्रा निकाली गई
यात्रा में भाजपा सहित विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल थे।
बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट
बरौनी नगर मंडल भारतीय जनता पार्टी की कार्य समिति की बैठक बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत दो मुखिया पति अरविंद चौधरी के आवास के सामने नवगठित कार्य समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कुंदन पोद्दार एवं मंच संचालन महामंत्री रामानंद सिंह ने की। इस अवसर पर संगठन के रीढ माने जाने वाले हेमंत राय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन के विषय में विस्तार से बताया। इस अवसर पर पूर्व डीएसपी सुनील कुंवर, पूर्व विधायक ललन कुंवर, जिला प्रवक्ता राजेश कुमार गुड्डू, पूर्व तेघरा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर जर्मन सिंह, पूर्व महामंत्री एवं वरिष्ठ संवाददाता रामजीवन दास महंत, कृष्ण नंदन सिंह, केशव शांडिल्य सहित सैकड़ो कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। बैठक उपरांत देश के जवानों के प्रतिष्ठा में तिरंगा यात्रा निकाला गया, जो बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के फुलवरिया, शोकहारा, दीनदयाल रोड बरौनी सिंधिया चौक रेलवे मार्केट आदि मार्केटो का भ्रमण करते हुए आतंकवादियों होश में आओ, जय हिंद, वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो गया।



