Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News पूर्व मुखिया हरिवंश सिंह के श्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग। स्थानीय मंडल अध्यक्ष सह मुखिया पति देवराज सिंह के अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

पूर्व मुखिया हरिवंश सिंह के श्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग।स्थानीय मंडल अध्यक्ष सह मुखिया पति देवराज सिंह के अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। 


बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट 

जाने चले जाते है कहां, दुनिया से जाने वाले,सिर्फ यादें रह जाती है, और उनके द्वारा किए गए कर्मों को याद किया जाता है। बरौनी मधुरापुर पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय हरिवंश सिंह के द्वारा द्वादश कर्म के दिन बरौनी ग्रामीण मंडल भाजपा के मंडल अध्यक्ष सह महिला मुखिया पति देवराज सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं स्थानीय नेताओं द्वारा उनके तैल चीत्र पर पुष्पांजलि अर्पीतकर अश्रुपूर्ण नेत्रों से श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री सह भाजपा नेता रजनीश कुमार, तेघरा मंडल के भूतपूर्व मंडल अध्यक्ष डॉक्टर जर्मन सिंह, पूर्व महामंत्री सह स्थानीय वरिष्ठ संवाददाता महंत रामजीवन दास, बरौनी नगर मंडल के मंडल अध्यक्ष कुंदन पोद्दार, अजीत कुमार सिंह, सुधीर सिंह ,कुंदन सिंह सहित सैकड़ो भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ सहित स्थानीय बुद्धिजीवियों ने पुष्पांजलि अर्पीतकर अश्रुपूर्ण नेत्रों से भाववीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही साथ उनके द्वारा संगठन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किए गए कार्यों का बखान कर लोगों से उनके बताए गए राहों पर चलने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom