सात माह का पेंशन राशि नहीं मिलने से सेवानिवृत्त रेल कर्मी भूखे मरने के कगार पर , सोनपुर मंडल के आला अधिकारियों को आवेदन देकर लगाई गुहार।
बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट।
पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल के भू पु ट्रैक मेंटेनर शंकर मिश्रा ने दिनांक 31/05 / 2024 को रेल सेवा से सेवानिवृत हुए हैं। जो एन पी एस कर्मचारी के रूप में वसेई/पथ/गढहारा से 31/05/2024 को रेल सेवा से सेवानिवृत हुए थे। जिन्हें रजिस्ट्री डाक से संदर्भित पत्र सेकंड(!!) दोबारा माह दिसंबर/2024 मे एन पी एस मिलने वाली राशि-4925 दिया गया। जबकि दिनांक-31/05/2024 को सेवा निवृत्त हुआ । सेवानिवृत कर्मचारी शंकर मिश्र के अनुसार 7 मा का एनपीएस के तहत मिलने वाली पेंशन राशि का भुगतान नहीं किया गया है।
कर्मचारि ने मंडल रेल प्रबंधक( कार्मिक) सोनपुर को त्राहिमाम आवेदन देकर अपने सात माह के पेंशन दिलाने के लिए गुहार लगाई है। कर्मचारी के अनुसार सेवा से मुक्त होने के बाद 7 माह का पेंशन नहीं मिलने से मेरी स्थिति बरौनी से सोनपुर तक भाग दौड़ करते-करते खराब हो गई है।



