Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बेगूसराय जिलान्तर्गत तेघडा प्रखण्ड के बारो स्थित संतमत सत्संग मंदिर के प्रांगण में संतमत विशिष्ट सत्संग का आयोजन किया गया।

बेगूसराय जिलान्तर्गत तेघडा प्रखण्ड के बारो स्थित संतमत सत्संग मंदिर के प्रांगण में संतमत विशिष्ट सत्संग का आयोजन किया गया। 


सच आज तक न्यूज़ रामाधार सहनी की रिपोर्ट

जिसका मंच संचालन सुभाष सिंह ने किया। मुख्य अतिथि अररिया के महान संत शिवानंद बाबा ने संबोधित करते हुए कहा कि शारीरिक बिमारी का ईलाज चिकित्सक कर सकता हू लेकिन मानसिक बिमारी का ईलाज संत ही करते हैं।  मुख्य वक्ता विश्व कबीर रविदास मेंही विचार मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक मनुष्य को शैक्षणिक तथा अध्यात्मिक दोनों गुरू बनाना चाहिए  ।उच्च शिक्षित व्यक्ति एस पी, कलक्टर बनकर माता पिता को वृद्धाश्रम में पंहुचाकर मंदिर मंदिर भगवान ढूंढता फिरता है लेकिन अध्यात्मिक व्यक्ति गरीबी में रहते हुए भी माता पिता को ही भगवान मानता रहता है। अतिविशिष्ट अतिथि  राम उचित शर्मा ने कहा कि संसार में  राजा, प्रजा, साधु सब दुखी है, संत का प्रवचन सुनकर ही शांति से रहता है वर्ना हर घर में कम से कम एक पागल जरूर मिलता। विशिष्ट अतिथिगण विभूति सिंह, राजेन्द्र साह, रामचंद्र चौधरी, सूरज शर्मा आदि संतो ने अपने प्रवचन एवं भजन से अध्यात्मिक माहौल उत्पन्न कर दिया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom