Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित। नप बीहट का अनुमानित आय 171 करोड़ 44 लाख 85 हजार 323 सौ का बजट पारित। अनुमानित व्यय 142 करोड़ 86 लाख 40 हजार रुपया। बचत 28 करोड़ 58 लाख 45 हजार 323 सौ रुपया पारित

 नप बीहट का वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित। नप बीहट का अनुमानित आय 171 करोड़ 44 लाख 85 हजार 323 सौ का बजट पारित। अनुमानित व्यय 142 करोड़ 86 लाख 40 हजार रुपया। बचत 28 करोड़ 58 लाख 45 हजार 323 सौ रुपया पारित।


बरौनी। सच आज तक न्यूज़ यदुनंदन जी। 


नगर परिषद बीहट कार्यालय के सभागार में वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट सामान्य बोर्ड की बैठक में पेश किया गया। सामान्य बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता नप बीहट की मुख्य पार्षद बबीता देवी ने किया।इस दौरान सदन में वित्तिय वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट पढ़कर प्रधान लिपिक राजकुमार ने सुनाया।जिसके बाद सदन में उपस्थित शशक्त कमिटी सदस्य एवं वार्ड पार्षदों ने सर्वसम्मति से बजट को पारित कर दिया।इस दौरान नप बीहट के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण स्वरूप ने बताया कि नप बीहट का वार्षिक बजट काफी विलंब से सदन में पेश किया गया । लेकिन सदन ने सर्वसम्मति से बजट पारित कर अपनी मुहर लगाई। उन्होंने कहा इस वर्ष वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट जो कि अनुमानित आय 171 करोड़,44 लाख रुपया 85 हजार रुपया  323 सौ रुपया, अनुमानित व्यय 142 करोड़ 86 लाख 40  हजार रुपया का अनुमान है। इसके साथ ही बचत 28 करोड़ 58 लाख 45 हजार 323 सौ रुपये रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि वार्षिक बजट पारित होने के बाद नप बीहट क्षेत्र का विकास कार्य तेज किया जाएगा। उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार के अनुरोध पर बजट में कला संस्कृति, खेल साहित्य को बढ़ावा देने का प्रावधान किया गया है।इस अवसर पर उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी प्रदीप कुमार, सीटी मनैजर चांदनी कुमारी, प्रधान लिपिक राजकुमार, स्वच्छता निरीक्षक मो नदीम, सशक्त कमिटी सदस्य अशोक सिंह, नेहा पटेल, बबीता देवी, वार्ड पार्षद अशोक कुमार सिंह, दीपक कुमार मिश्रा, प्रवीण कुमार सिंह, चन्द्रचूड साह, आशा कुमारी, नीलम देवी, पवन शर्मा , रेणु देवी, उषा देवी सहित अन्य वार्ड पार्षद व सशक्त स्थाई समिति के सदस्य मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom