प्रेस वार्ता पेप्सी प्लांट में किया गया
बीहट बेगूसरा सच आज तक संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट
शनिवार को दिनांक 19 अप्रैल 2025 को वरुन बेवरेजेज लिमिटेड (पेप्सी प्लांट) में पत्रकार सम्मलेन का आयोजन किया गया जिसमें बेगूसराय जिले के सभी मीडिया बन्धु सम्मिलित हुये। इस प्रेस वार्ता में पेप्सी प्लांट को लेकर बरौनी वा आस पास के इलाकों में फैली हुयी गलत फेहमी और झूठे नकारात्मक संदेशों के बिंदुओं पर चर्चा हुई। बरौनी वा आस पास के इलाकों में पानी के स्तर के कम होने की ग़लत अफवाहों को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में पेप्सी प्लांट के प्रधान प्रबंधक श्री मनोज द्विवेदी जी के द्वारा मीडिया के माध्यम से ये सन्देश दिया कि प्लांट में जल दोहन प्रक्रिया सरकारी मानकों एवं मापदंडों के आधार पर ही किया जा रहा है। साथ ही साथ जितने पानी का उपयोग किया जाता है उतना ही पानी प्लांट में लगे दस रेन वाटर हार्वेस्ट और प्लांट में बने तीन तालाबों के माध्यम से पुनः ज़मीन में वापस पंहुचा दिया जाता है इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण हेतु प्लांट परिसर तथा आस पास अब तक 27000 पेड़- पौधे लगाए जा चुके हैं। सामाजिक कल्याण हेतु किये जा रहे कार्यों के बारे में एच आर मैनेजर गौरव मिश्रा और एच आर हेड दिलीप मिश्रा जी ने बताये की जन स्वस्थ्य कल्याण हेतु बथौली गांव में आरु स्वास्थय केंद्र के माध्यम से निशुल्क स्वास्थय सेवाएं प्रदान की जा रही है जिसमें मुफ्त चिकित्सा परामर्श , औषधियां एवं मुफ्त चिकित्सीय जांचे कराई जाती हैं जिसमे प्रतिदिन लगभग 80 से 100 ग्राम वासियों को लाभ प्राप्त हो रहा है। गर्मी के मौसम में जिन इलाकों में पीने के पानी की किल्लत या कमी होती है वहां पर पेप्सी प्लांट के द्वारा शुद्ध पीने का पानी टैंकरों के माध्यम से भेजा जाता है और यह जल वितरण का कार्य सिर्फ बेगूसराय में ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में किया जाता है प्लांट में जितने भी कर्मचारी हैं उनमें से 88 % कर्मचारी बेगूसराय वा आस -पास के जिलों के रहने वाले हैं और इन सभी कर्मचारियों को भी कंपनी द्वारा सभी पारिवारिक मेडिकल तथा इंसोरेंस जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं



