रामनवमी शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालु युवाओं की उमड़ी भीड़
दशकों वर्षों पूर्व से महाराणा प्रताप परशुराम जी के कर्तव्यों का पालन करते हुए फुलवरिया काली स्थान मंदिर में शस्त्र पूजा कर अपने गुरुओं के आदर्श को पालन करने को उम्र पड़ी युवाओं की टोली। 08 अप्रैल को बजरंग दल का मोटरसाइकिल शोभायात्रा एवं09 अप्रैल को महाराणा प्रताप परशुराम व्यायाम शाला की विशाल शोभा यात्रा निकली गई। शस्त्र पूजा संगठन के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग सेवक महंत रामजीवन दास ने की। प्रथम काली स्थान में शस्त्र पूजन उपरांत हनुमान मंदिर में शस्त्र पूजन किया गया।गुरुओं ने महंत रामजीवन दास को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। वही महंत जी ने सभी गुरुओं को पगड़ी बांधकर आशीर्वाद दिया। व्यायाम शाला का शोभायात्रा दीनदयाल रोड, फुलवरिया बाजार, चंद्रवंशी चौक, फिर बाजार होते हुए आलू चट्टी रोड, राजेंद्र रोड, रेलवे मार्केट के हर मंदिर के सामने खिलाड़ियों ने अपना खेल प्रदर्शन किया। दशकों पूर्व से अपने पूर्वजों द्वारा महाराणा प्रताप परशुराम के द्वारा शिक्षा को ग्रहण करते हुए बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के फुलवरिया, शोकहारा के गुरुओं द्वारा पारंपरिक हथियारों से खेल के कर्तव्यों का पालन करने का जो उपदेश युवाओं को दी गई, उनका अनुपालन करते हुए युवाओं ने लाठी, डंडे , तलवार, भाला आदि पारंपरिक हथियारों से अपने खेलों का आदर्श प्रस्तुत करते हुए क्षेत्र में व्यायाम शाला का भव्य शोभा यात्रा निकाला गया। इससे 24 घंटे पूर्व 8 अप्रैल को बजरंग दल का मोटरसाइकिल शोभा यात्रा निकल गई। जो आलू चट्टी से निकालकर राजेंद्र रोड, कॉल बोर्ड रोड, ग़ढहारा रेलवे कॉलोनी , बारो बाजार होते हुए बायपास रोड से चंद्रवंशी चौक एवं फुलवरिया बाजार में अपने शोभा यात्रा का प्रदर्शन किया। जबकि महाराणा प्रताप परशुराम व्यायाम शाला की शोभा यात्रा फुलवरिया दीनदयाल रोड, बाजार, चंद्रवंशी चौक, फिर वापसी में बाजार होते हुए आलू चट्टी रोड, राजेंद्र रोड, वाटिका चौक, ललित नारायण रेलवे मार्केट, अंतिम खेल का प्रदर्शन सिंधिया चौक पर खिलाड़ियों ने अपने खेल के कर्तव्यों का प्रदर्शन करते हुए फुलवरिया काली स्थान में आकर रात्रि के 10:00 बजे समापन किया। इस अवसर पर क्षेत्र ही नहीं जिला और प्रदेश के कई बुद्धिजीवी गन, नेता गण, सामाजिक कार्यकर्ता ने इस शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों द्वारा खिलाड़ियों को जगह-जगह पानी -शरबत आदि से स्वागत करते हुए पगड़ी भी बांधकर उनका स्वागत किया और फूलों की वर्षा की। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में हिंदू मुस्लिम एकता का भव्य प्रदर्शन हुआ। दोनों ने मिलकर एक दूसरे में खुशियां बार्टी और गले से गले मिले । इस दोनों शोभा यात्रा में प्रशासन द्वारा चप्पे छपे पर सुरक्षा के करें प्रबंध किए गए थे। पदधिकारी ने संगठन को सीचकर बृहद रूप देने वाले महंत रामजीवन दास को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। जबकि व्यायाम शाला के गुरुओं द्वारा पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया ।संगठन द्वारा सैकड़ो अतिथियां को भी अंगश वस्त्रम वो पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। भाड़ी पुलिस बल व ड्रोन कैमरे की निगरानी में हजारों की संख्या में युवा श्रद्धालुओं की भीड़ उमर परी। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के साथ -साथ महाराणा प्रताप परशुरामव्यायाम शाला के पदाधिकारी व कर्तकर्ता दोनों शोभा यात्रा में शामिल हुए।शोभान यात्रा का नेतृत्व बजरंग दल के जिला प्रभारी रौशन मिश्रा ने किया जबकि व्यायाम शाला का नेतृत्व दिवाकर गुप्ता और राम सेवक ठाकुर ने किया। ।फुलवड़िया थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह,गढ़हरा में थानाध्यक्ष सुमंत चौधरी ,निरीक्षक रजनीश कुमार समेत जिला प्रशासन की ओर से महिला पुरुष पुलिस बल शांति व्यवस्था बनाये रखने में शामिल थे।इस शोभा यात्रा में सैकड़ों सनातन धर्मालंबियों सहित हर वर्ग के लोग शामिल हुए। व्यायाम शाला के शोभायात्रा में-मो लाल बाबू, अध्यक्ष बरौनी नगर परिषद संजीव कुमार, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष कुंदन पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, भाजपा नेता केशब शांडिल्य, अरविंद चौधरी, फूल कुमार चौधरी शाहित दर्जनो बुद्धिजीवी यो शाहित फुलवरिया थाना अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, सहित दर्जनों महिला बाल एवं पुरुष बोल के साथ-साथ ड्रोन से प्रशासन के द्वारा निगरानी की जा रही थी। जगह-जगह इस गर्मी के मौसम में ठंडा पानी शरबत, खिलाड़ियों को सेवा में तत्पर थे लोग। इस शोभा यात्रा में ऊंट, घोरा, राम लक्ष्मण सीता हनुमान का रथ के साथ-साथ कई तरह के धार्मिक झांकियां इस शोभा यात्रा में शामिल थे। यात्रा में पहुंचे अतिथि गणो को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। वही फुलवरिया बाजार में संख्याओं के द्वारा खिलाड़ियों पर पुष्प की वर्षा की गई। जिसमें मोहम्मद के युग आजाद,दाना अखतर सहित दर्जनों मुस्लिमो द्वारा फूलों की बरसा की गई, एवं खिलाड़ियों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सड़क के दोनों ओर महिला पुरुषो की हजारो की भीर लगी द़ेखी गई।


