Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News पेप्सी प्लांट को लेकर इलाकों में फैली गलत फेहमी व झूठे नकारात्मक संदेशों के बिंदुओं पर हुई चर्चा। बरौनी।

 पेप्सी प्लांट को लेकर  इलाकों में फैली गलत फेहमी व झूठे नकारात्मक संदेशों के बिंदुओं पर हुई चर्चा।

बरौनी सच आज तक न्यूज़ संवाददाता यदुनंदन जी की खास रिपोर्ट। 

बरौनी के आस-पास  इलाके में पानी के जल स्तर के कम होने की ग़लत अफवाहों को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में पेप्सी प्लांट के प्रधान प्रबंधक मनोज द्विवेदी द्वारा मीडिया के माध्यम से सन्देश दिया कि प्लांट में जल दोहन प्रक्रिया सरकारी मानकों एवं मापदंडों के आधार पर ही किया जा रहा है। साथ ही साथ जितने पानी का उपयोग किया जाता है उतना ही पानी प्लांट में लगे दस रेन वाटर हार्वेस्ट और प्लांट में बने तीन तालाबों के माध्यम से पुनः ज़मीन में वापस पंहुचा दिया जाता है । इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण हेतु प्लांट परिसर तथा आस - पास अब तक 27000 पेड़- पौधे लगाए जा चुके हैं। सामाजिक कल्याण हेतु किये जा रहे कार्यों के बारे में एच आर मैनेजर गौरव मिश्रा एवं एच आर हेड दिलीप मिश्रा ने बताया की जन स्वस्थ्य कल्याण हेतु बथौली गांव में आरु स्वास्थय केंद्र के माध्यम से निशुल्क स्वास्थय सेवाएं प्रदान की जा रही है। जिसमें मुफ्त चिकित्सा परामर्श , औषधियां एवं मुफ्त चिकित्सीय जांच कराई जाती है । जिसमें प्रतिदिन लगभग 80 से 100 ग्राम वासियों को लाभ प्राप्त हो रहा है। गर्मी के मौसम में जिन इलाकों में पीने की किल्लत या कमी होती है वहां पर पेप्सी प्लांट के द्वारा शुद्ध पीने का पानी टैंकरों के माध्यम से भेजा जाता है। और यह जल वितरण का कार्य सिर्फ बेगूसराय में ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में किया जाता है।प्लांट में जितने भी कर्मचारी हैं उनमें से 88 %कर्मचारी बेगूसराय के आस -पास के जिलों के रहने वाले हैं और इन सभी कर्मचारियों को भी कंपनी द्वारा सभी पारिवारिक मेडिकल तथा इंसोरेंस जैसी सुविधाएँ उपलब्ध है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom