Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चला नगर परिषद प्रशासन का बुलडोजर ,मचा हरकंप सच आज तक न्यूज़

अतिक्रमणकारियों  के खिलाफ चला नगर परिषद प्रशासन का बुलडोजर ,मचा हरकंप 


सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

 तेघड़ा एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर गुरुवार को बरौनी नगर परिषद अंतर्गत तारा अड्डा से फुलवड़िया बाजार तक बाजार को स्वच्छ सुंदर एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया गया जिसके तहत अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए बरौनी नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी रणवीर कुमार, तेघड़ा राजस्व पदाधिकारी अभिषेक सौरभ एवं फुलवरिया थाना अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह की उपस्थिति में पुलिस बल के सहयोग से बुलडोजर चलाया गया। नगर परिषद की टीम पुलिस के सहयोग से सड़क के किनारे अवैध रूप से दुकानों के बाहर दुकानदारों को द्वारा किए गए अतिक्रमणों को हटाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत तारा अड्डा  से शुरू की गई।  अतिक्रमणकारियों द्वारा अवैध कब्जा कर दुकान के आगे लगे छतरी को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया। नगर परिषद द्वारा अभियान चलाए जाने से खास कर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस दाैरान नगर परिषद द्वारा कई दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया।अभियान के दौरान दर्जनों दुकानदारों द्वारा दुकान के आगे ऐस्वेस्टस तथा टीन के चादर की छतरी लगाई गयी थी जिसे जेसीबी के माध्यम से हटाया गया। बताया गया कि सड़क के दोनों किनारे दुकानदार द्वारा सड़क को अतिक्रमित कर सामान रख दिया जाता है। जिससे सड़क काफी संकड़ी हो जाती है। सड़क संकड़ी हाेने के कारण राहगीरों के साथ अन्य लोगों को भी आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बताया गया कि उक्त मार्ग पर अतिक्रमण हटाए जाने के बाद दोनों तरफ 14 फूट सड़क को क्लीयर कराया जा रहा है। 

*नगर परिषद प्रशासन ने लोगों से की अतिक्रमण हटाने की अपील* 

नगर कार्यपालक पदाधिकारी रणवीर कुमार

 ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। प्रथम चरण में यह अभियान तारा अड्डा से फुलवरिया मुख्य बाजार होते बरौनी डेयरी तक चलाया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों एवं आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो भी दुकानदार या व्यवसायी अपने दुकान के सामने सड़क को अतिक्रमित कर रखे है वे स्वयं सड़क को खाली कर दे। अन्यथा नगर परिषद के अतिक्रमण निरोधी धावा दल के द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान हुए नुकसान का जिम्मेदार स्वयं दुकानदार होंगे। साथ ही  जो दुकानदार अपने दु़कान के सामने सड़क पर किसी अन्य ठेला या फुटपाथी दुकानदार को लगाने से मना नहीं करते है तो नगर परिषद प्रशासन सड़क जाम में दुकानदार की संलिप्तता मानते हुए उक्त दुकानदार से भी जुर्माना वसूल करेगी।

 *दुकानदारों को पहले ही कई बार दी जा चुकी है चेतावनी* 

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि शहर में जाम की समस्या को देखते हुए कई माह पहले से माइकिंग एवं अन्य माध्यमों से दुकानदारों को चेतावनी दी जा चुकी है। दर्जनाें बार चेतावनी के बाद भी सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों द्वारा दुकान लगाया जा रहा है।इसके लिए ही अतिक्रमण निरोधी धावा दल बनाया गया है। बताया गया कि शहर के बड़े व्यवसायी दुकान के आगे सड़क पर ही गाड़ी पार्किंग करा रहें है। वैसे दु़कानदाराें के विरुद्ध भी नगर परिषद प्रशासन कार्रवाई करेगी।उन्होंने वैसे व्यवसायी से भी अपनी पार्किंग की व्यवस्था कराने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom