अभय कुमार सिंह सार्जन के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान चला आमजनों को किया जागरूक।
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन के नेतृत्व में मटिहानी प्रखंड के कई गांव में पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत पदयात्रा की। साथ ही आमजनों से देश व प्रदेश हित में पार्टी का समर्थन मांगा। प्रखंड के शेरनियां , बदलपुर एवं जिल्ला में जिला उपाध्यक्ष रामविलास सिंह महासचिव सुनील सिंह, जिला प्रवक्ता रंजीत कुमार मुखिया , कब जिला अध्यक्ष राहुल कुमार,प्रखंड अध्यक्ष रामानुज कुमार, मंडल अध्यक्ष मुकेश डॉक्टर, पंचायत अध्यक्ष राम पुकार राय सहित पार्टी के दर्जनों नेता व कार्यकर्ता नारेबाजी करते लोगों को अपने घर तिरंगा लहराने की अपील की जिला अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा का उद्देश्य आमजनों को कांग्रेस के झंडा के नीचे भाजपा व फिरका परस्त ताकतों से राष्ट्र को बचाने व संविधान की रक्षा का संकल्प दिलाना है। देश बर्बादी के कगार पर है।भाजपा व आरएसएस वालों ने संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा जमा भय व आतंक का माहौल बना सत्ता में बने रहना चाहती है ।कांग्रेस व अन्य विरोधी दलों पर दमनकारी नीति अपना सामाजिक सदभावना बिगाड़ने की तिकड़म में लगे रहते हें ।कश्मीर व मणिपुर जल रहा है व सरकार में बैठे लोग धार्मिक उन्माद फैला लोगों का ध्यान मंहगाई, बेरोजगारी से भटकाने में लगे हें। प्रधानमंत्री मोदी देश पर लाखों करोड़ों का कर्जा उठा अपने दोस्तों को अमीर बनाने में लगे हैं. सामाजिक न्याय की नीति को छोड़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी भाजपा के गोद में खेल रहे हैं. आगामी विधानसभा चुनाव में हमें एकजुट होकर नीतीश सरकार को सबक सिखाना होगा।




