डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई
बीहट बेगूसराय सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट
भारत रत्न और भारतीय संविधान के रचयिता डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की 134वीं जयंती समारोह पूर्वक बरौनी प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सहुरी पंचायत के वार्ड नंबर तीन में महादलित टोले में मनाया गया।इस अवसर पर बेगूसराय नगर की पूर्व विधायक अमिता भूषण ने कहा कि बाबा साहेब सामाजिक न्याय समानता और दमनग्रहत लोगों के लिए हमेशा संघर्षरत रहे।उनके द्वारा रचित संविधान स्वतंत्रता समानता और बन्धुत्व को एक एक आधारशिला के रूप में प्रतिष्ठित किया है। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि बाबा साहब की ही देन है कि आज देश में सभी जातियों को एक समान अधिकार प्राप्त है।इस अवसर पर नित्यानंद राय मुखिया जयजयराम सहनी पंचायत अध्यक्ष डॉ सरफुद्दीन विनोद दास उमेश दास बिट्टू कुमार लगनदेव दास सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।


