Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News जिला पदाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानी के उत्तराधिकारियों के बीच प्रमाण पत्र व परिचय पत्र का किया वितरण

 जिला पदाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानी के उत्तराधिकारियों के बीच प्रमाण पत्र व परिचय पत्र का किया वितरण

सच आज तक ह न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट


जिला पदाधिकारी बेगूसराय, श्री तुषार सिंगला द्वारा 24 अप्रैल गुरुवार को समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में स्वतंत्रता सेनानी के उत्तराधिकारियों के बीच परिचय पत्र/प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। 
इस अवसर पर  महापौर  पिंकी देवी, उपमहापौर अनिता राय, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय सदर, प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा,  प्रभारी पदाधिकारी, जिला समान्य शाखा सहित स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी द्वारा आज स्वतंत्रता सेनानी के 11 उत्तराधिकारियों को परिचय पत्र एवं 7 उत्तराधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि बेगूसराय जिले में जितने भी स्वतंत्रता सेनानी रहे है, उनके परिवार को अभियान चलाकर परिचय पत्र एवं प्रमाण पत्र निर्गत किया जा रहा है। शेष बचे हुए लोगों को भी जल्द ही परिचय पत्र/प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जयेगा। बतातें चलें कि सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में बिहार राज्य के वैसे स्वतंत्रता सेनानियों, जिन्हें केन्द्र सरकार द्वारा पेंशन स्वीकृत है के उत्तराधिकारियों के रूप में दो पीढ़ी तक के व्यक्तियों को यथा पति अथवा पत्नी, पुत्र अथवा पुत्री, पोता अथवा पोती एवं नाती अथवा नतिनी सभी व्यक्तियों को चाहे इनकी संख्या जिनती हो, को स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिचय पत्र निर्गत किया जाता है। आवेदक/आवेदिका द्वारा स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिचय पत्र निर्गत करने हेतु उनके द्वारा दिये गये आवेदन पत्र के आलोक में आवश्यक जाँचोपरांत स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिचय पत्र निर्गत किया जाता है। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिचय पत्र निर्गत होने के पश्चात आवेदक/आवेदिका द्वारा पुनः आवेदन तथा विहित प्रपत्र जमा करने के पश्चात स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र निर्गत किया जाता है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom