मधुबनी से प्रधानमंत्री द्वारा रिमोट कंट्रोल के जरिए उद्घाटित की गई जयनगर से पटना के लिए नमो भारत रैपिड ट्रेन को देखने के लिए बरौनी जंक्शन पर अपार भीड़ जमा हो गई।
सच आज तक संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट
बरौनी/ बेगूसराय/ जयनगर से पटना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी द्वारा रिमोट कंट्रोल से उद्घाटित की गई पहली नमो भारत रैपिड ट्रेन को देखने के लिए बरौनी जंक्शन प्लेटफार्म पर हजारों लोगों का जमावड़ा लग गया। उक्त ट्रेन को मधुबनी अपने कार्यक्रम स्थल से प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिमोट दबाकर जयनगर से उक्त ट्रेन को शुभारंभ किया था ।
बरौनी जंक्शन पर उक्त ट्रेन को पहुंचते ही हजारों लोगों ने ट्रेन को देखने के लिए भीड़ लगा दी। फिर नमो भारत ट्रेन को सांसद प्रतिनिधि केशब शांडिल्य वो तेघरा विधायक राम रतन सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर पटना के लिए प्रस्थान कराई। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि पहले नमो भारत रैपिड रेल का परिचालक अहमदाबाद और भुज के बीच किया गया था। इसके बाद अब दूसरी नमो भारत रैपिड ट्रेन का परिचालन बिहार के जयनगर एवं पटना के बीच शुरू कर दिया गया है। जो शुक्रवार से अपने नियत समय से चला करेगी। जयनगर पटना के बीच चलने वाली नमो भारत ट्रेन सुबह 5:00 बजे जयनगर से चलेगी 5.28 बजे मधुबनी पहुंचेगी5.43 सकरी 6:15 बजे दरभंगा दरभंगा 725 समस्तीपुर 8:45 बरौनी जंक्शन 924 बजे मोकामा 10.30 पटना जंक्शन पहुंचेगी आने का समय सारणी 18:05 संध्या पटना से रवाना होगी और 23:00 जयनगर पहुंचेगी 18:42 बाढ़ स्टेशन 1858 मोकामा जंक्शन 20:00 बजे बरौनी जंक्शन समस्तीपुर 22:08 दरभंगा 22:38 सकरी 23:00 बजे मधुबनी और 2345 जयनगर पटना से जयनगर तक का किराया 340 कार्यक्रम की शुरुआत कश्मीर के पल गांव में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में बलिदान हुए पर्यटकों को उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने नमो भारत ट्रेन कई पहली सौगात बिहार को दी है।
इस अवसर पर विद्युत लोकोमोटिव शेड के पदाधिकारी संयोजन नोडल अधिकारी जयप्रकाश सिंह, डीसीआई अमीर शाह, ऐएण अरविंद कुमार आर्य , असिस्टेंट कमांडेंड एके तिवारी, आरपीएफ इंस्पेक्टर लोकेश कुमार, लक्ष्मण मिश्रा सहित रेल के अधिकारी कर्मचारी एवं रेल पुलिस उपस्थित थे।
रेल सूत्रों की माने तो नमो भारत रैपिड ट्रेन में बरौनी जंक्शन से पटना जंक्शन तक यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को महज 140 रुपए का टिकट कटवा कर बता अनुकूलित बोगी में सफर करने का आनंद मिलेगा। उक्त ट्रेन मॉडर्न सुविधाओं से लेस है। यह इंटरसिटी ट्रेन ( नbमो भारत) जयनगर को पटना से जोड़ेगी। उक्त ट्रेन में 16 कोच में 2000 से ज्यादा क्षमता के साथ यात्री सुविधा युक्त यात्रा का आनंद ले सकेंगे। जयनगर से पटना तक बिहार की पहले नमो भारत रैपिड ट्रेन का परिचालन प्रारंभ हो गया। उक्त ट्रेन के परिचालन से क्षेत्र के लोगों में खुशियां छा गई। ट्रेन के प्रारंभ होते ही बुद्धिजीवियों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी है कि नरेंद्र मोदी के शासनकाल में बिहार में विकास की गंगा बह रही है। मोदी है तो मुमकिन है।



