मधुरापुर पुवारी टोला निवासी मां भगवती के पुजारी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता 85 वर्षीय श्याम सुंदर तिवारी टिकी वाले बाबा के नाम से मशहूर थे,।
हृदय गति रुक जाने से उनकी मृत्यु हो गई, खड़ाऊ पर चलने वाले टीकी वाले बाबा नहीं रहे।
85 वर्ष के के उम्र में भी सदैव साइकिल पर चलने वाले, मां भगवती के पुजारी, की हृदय गति रुक जाने के कारण 85 वर्ष की उम्र में उनके आवास पर ही उनका निधन हो गया।
बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक संवाददाता महंत राम जीवन दास की खास रिपोर्ट।
मधुरापुर पुवारी टोला निवासी, मां भगवती के पुजारी, सदैव खड़ाऊ पर चलने वाले एवं साइकिल से चारों धाम का यात्रा करने वाले टीकी वाले बाबा 85 वर्षीय श्याम सुंदर तिवारी का हृदय गति रुक जाने से अपने आवास पर ही उनकी मृत्यु हो गई। बाबा छोटे-छोटे बच्चों के बीच चॉकलेट बाटकर बच्चों के बीच चर्चित रहे। उनके मृत्यु की खबर सुनकर गांव ही नहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह भारतीय जनता पार्टी की आजीवन सक्रिय सदस्य रहे। वे वेद पुराण के भी ज्ञाता थे। वह समाज के हर जवान और बुजुर्गों के बीच जानेऊ भी बाटा करते थे। उनकी मृत्यु की खबर सुनते ही छोटे बच्चों सहित बुजुर्ग और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का हुजुम उनका अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर पहुंचने लगे। समाज के बीच वह काफी चर्चा में थे। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। वह इस घोर कलयुग में लोगों के बीच देवता के समान पूजे जाते थे।




