Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर राष्ट्रीय मानक के अनुसार स्टेडियम को तैयार किया जाएगा जिला: पदाधिकारी 4 मई से 15 जून तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का होगा आयोजन

 खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर राष्ट्रीय मानक के अनुसार स्टेडियम को तैयार किया जाएगा जिला: पदाधिकारी4 मई से 15 जून तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का होगा आयोजन


सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट


जिला पदाधिकारी बेगूसराय, ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की सफल तैयारी को लेकर 9 अप्रैल को सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।बैठक में पुलिस अधीक्षक बेगूसराय, श्री मनीष, सिविल सर्जन अशोक कुमार सिंह , नगर आयुक्त नगर निगम, परिवहन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, गृह रक्षा वाहिनी कमांडेंट बेगूसराय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी बेगूसराय सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी द्वारा यमुना भगत स्टेडियम, तेघड़ा और बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम (बेगूसराय) की तैयारी के बारे में संबंधित पदाधिकारी से जानकारी प्राप्त की गई एवं खेलो इंडिया यूथ गेम्स के बेगूसराय जिला अंतर्गत सफल आयोजन हेतु आवश्यक  दिशा-निर्देश दिये गये ।जिलाधिकारी  द्वारा कहा गया की खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं मिले, इसके लिए  खेल विभाग के पदाधिकारियों को आवास, भोजन, सुरक्षा, विधि-व्यवस्था आदि पर विशेष ध्यान देते हुए सभी तयारी पहले से सुनिश्चित करने को लेकर निर्देश दिये गये  साथ ही के  खेल मैदानों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण करने का निर्देश दिया । स्टेडियमों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के मानक के हिसाब से तैयार किए जा रहे कार्य में तेजी लाने का निर्देश कार्यापालक अभियंता भवन प्रमंडल को दिया गया ।नगर आयुक्त नगर निगम एवं नगर परिषद तेघड़ा, बीहट, बरौनी को पूरे शहर क्षेत्र अंतर्गत साफ सफाई कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिला परिवहन पदाधिकारी को खिलाड़ियों के आवागमन को लेकर बेहतर गाड़ियों की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी  द्वारा बेगूसराय जिला अंतर्गत खेल आयोजन के व्यापक प्रचार प्रसार कराने का निर्देश जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को दिया गया। बिहार में एकबार फिर खेल और खिलाड़ियों की धूम मचेगी। बिहार में 04 मई से 15 मई तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन होगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत बेगूसराय में महिला एवं पुरुष का फुटबॉल मैच प्रस्तावित हैं। जिसमें 8 पुरुष एवं 8 महिला की  कुल 16  टीमें हिस्सा लेगी। बेगूसराय में फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए तैयारियां जोर-शोर से जारी है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि  बिहार में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा निखारने का मंच मिलेगा। साथ ही बिहार में बढ़ते स्पोर्ट्स कल्चर को नई पहचान भी मिलेगी लिहाजा खेल विभाग स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर इन खेलों को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom