चोरी के छह मोबाइल वो36 सौ रु० नगद के साथ तीन लीफंटर को रेल पुलिस ने धर दबोचा ।
पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल के चर्चित बरौनी जंक्शन रेलवे प्लेटफार्म पर गस्ती के दौरान रेल पुलिस ने प्लेटफार्म संख्या दो पर से संदिग्धा अवस्था में द युवकों को गिरफ्तार किया। वही एक लिफटर को राजेंद्रपुर के समीप से एक चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। तीनों से पूछ- ताछ वो तलाशी के दौरान चोरी के छह मोबाइल के साथ 36 सौ नगद रु०भी बरामद की। गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों की पहचान गढपुरा निवासी रोहित महतो, कटिहार जिले के कुर्सेला निवासी अभिषेक कुमार झा एवं राजेंद्रपुल के नजदीक से चोरी के एक मोबाइल के साथ एक लिफटर को गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान मधुबनी जिले के लदहिया निवासी रामकुमार महतो के रूप में की गई। तीनों लिफ़टरो से गहन जांच पड़ताल करने के उपरांत रेल राजकीय थाना में प्राथमिकि दर्ज कर रेल न्यायालय में उप स्थापित कर दिया गया।



