रेल परिसर में 29 लीटर विदेशी शराब बरामद।
बरौनी/सच आज तक न्यूज संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट ।
पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल के बरौनी जंक्शन स्टेशन पर लावारिस हाल में रखे हुए एएलटीएफ-3 स्पेशल रेल पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के तहत 29 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। पुलिस ने बरामद शराब को रेल राजकीय थाना बरौनी में जमा करा कर अज्ञात शराब व्यापारियों की विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।



