19 अप्रैल से हर महादलित टोला में लगेगा विशेष विकास शिविर।
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
तेघड़ा प्रखंड कार्यालय के अटल कलाम भवन के सभागार में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के समग्र विकास को लेकर बीडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में विशेष विकास शिविर को लेकर बैठक को लेकर बैठक हुई । बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लाेगों को इसमें जोड़ने के लिए शिविर होगा। लाभुकों को राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, औपचारिक शिक्षा के लिए विद्यालय में दाखिला, आंगनबाड़ी, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, कुशल युवा प्रोग्राम, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता, श्रमिक कार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, बास-भूमि, सामाजिक सुरक्षा से संबंधित पेंशन की योजना, बुनियादी केन्द्र से संबंधित योजना, हर घर नल-जल योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण पक्की गली-नाली योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, बिजली कनेक्शन, जीविका समूह, ग्रामीण कार्य विभाग, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि शिविर आयोजन की तिथि से पूर्व संबंधित टोलों में जाकर विकास मित्र, पंचायत सचिव एवं अन्य संबंधित कर्मी लाभुकों का आवेदन प्राप्त कर लेंगे।शिविर में यथा-संभव ऑन स्पॉट निष्पादन करने का प्रयास किया जा सकेगा। शिविर की शुरूआत पंचायत स्तर पर 19 अप्रैल को महाशिविर के आयोजन से किया जायेगा। इसके बाद पंचायत स्तर से लगातार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला में विशेष शिविर रोस्टर वार लगाया जायेगा। मौके पर अंचलाधिकारी रवि शंकर कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, मनरेगा पीओ सत्य प्रकाश, लेबर इंस्पेक्टर झूमा भंडारी , तेघड़ा टाउन विद्युत अभियंता अभिषेक रंजन, पंचायत सचिव महेंद्र पासवान के अलावे प्रखंड के विकास मित्र, कार्यपालक सहायक, पंचायत सचिव, पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक सहित विभिन्न विभाग के कर्मी मौजूद थे। बैठक में अनुपस्थित होने पर प्रखंड बाल विकास पदाधिकारी तेघड़ा सहित कुछ अनुपस्थित पदाधिकारीयों को अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने कारण बताओं नोटिस
का आदेश दिया।



