Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News दोनों लाशे एक ही पिता के दो सहोदर भाईयों के रूप में की गई। तियाय थाना क्षेत्र के दादपुर वार्ड संख्या तीन निवासी विपिन कुमार चौधरी का 18 वर्षीय पुत्र चमन कुमार और 25 वर्षीय अमन कुमार के रूप में की गई।

 वास्तु विहार के पीछे खेतों से मिली 2 लाशो की हुई पहचान।


दोनों लाशे एक ही पिता के दो सहोदर भाईयों के रूप में की गई।

तियाय थाना क्षेत्र के दादपुर वार्ड संख्या तीन निवासी विपिन कुमार चौधरी का 18 वर्षीय पुत्र चमन कुमार और 25 वर्षीय अमन कुमार के रूप में की गई। 

सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट वीहट बेगूसरा

 बरौनी थाना वो सिंघौल थाना के सीमा पर पाए गए दो युवक की सब की पहचान भगवानपुर के तियाय थाना क्षेत्र के दादपुर वार्ड संख्या तीन निवासी विपिन कुमार चौधरी का दोनों पुत्र चमन कुमार एवं अमन कुमार के रूप में की शगई है। दोनों का उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच का है जो दो दिनों से लापता था। दोनों आपस में सहोदर भाई थे। घटना की सूचना पाकर बेगूसराय के आरक्षी अधीक्षक घटनास्थल बरौनी एवं सिंघौल थाना के सीमा पर वास्तु विहार के पीछे खेतों में पहुंचकर दोनों लाश को 50 मीटर की दूरी पर फेके गए पाए गए। जिसकी सगन जांच करते हुए पुलिस ने लाश को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंचकर मृतक के सब के पास से जांच के लिए साक्षर लिया और दोनों सबों को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। 

दोनों लाश की पहचान उनके परिजनों ने भी की। पुलिस ने पोस्टमार्टम उपरांत लाश को उनके परिजनों को सौंप कर सघन जांच पड़ताल में जुटी हुई है, कि आखिर किस परिस्थिति में अपराधियों ने दोनों भाइयों को पीट-पीट कर हत्या कर प्लास्टिक के बोरे में हाथ पांव बांधकर पैक कर दिया और बरौनी और सिंघौल थाना के सीमा पर वास्तु विहार के पीछे खेतों में फेंक दिया। जिला प्रशासन घटना की सघन जांच में जुटी हुई है कि आखिर हत्यारों ने किस कारण इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया । 

हत्याकांड की घटना पर दोनों मृतक भाईयों  के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वही क्षेत्र में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। घटना से क्षेत्र में मायूसी छा गई है और लोग डरे सहमे हुए दिख रहे हैं।आरंक्षी अधीक्षक द्वारा बरौनी और तेघड़ा एवं बेगूसराय के अपने अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में मामले का 24 घंटे के अंदर उद्वेदन करने में सफलता हासिल की। 

आरक्षी  अधीक्षक के अनुसार घटना में शामिल भगवानपुर प्रखंड के दिया है थाना क्षेत्र निवासी हर्ष चौधरी के अपराधी  पुत्र विवेक कुमार चौधरी को दो लोहे का हथौड़ा, दो मोबाइल, दो मोटरसाइकिल एवं एक बैग जिसमें खून लगा हुआ बेडशीड, गमछा एवं तकिया के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 

दो मृतक भाइयों के पिता दादपुर निवासी विपिन कुमार चौधरी के आवेदन पर बरौनी थाना कांड संख्या-07/25 धारा -103(1) 61((2) 3(5) वीएनएस अंतर्गत कांड दर्ज आगे की अनुसंधान में जुट गई है। बताया जाता है कि पैसे के लेनदेन को लेकर बार-बार तकादा करने के कारण आरोपियों ने गहरी साजिश रच कर उक्त घटना को अंजाम दिया। आगे की जांच जारी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom