Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News हिंदुस्तान में अगर एससी/एसटी और ओबीसी को जिंदा रहना है तो बाबा साहब का पूजा करना ही होगा:पप्पु यादव । बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई गई।

 हिंदुस्तान में अगर एससी/एसटी और ओबीसी को जिंदा रहना है तो बाबा साहब का पूजा करना ही होगा:पप्पु यादव ।


 बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई गई।


बरौनी। सच आज तक यदुनंदन जी की खास रिपोर्ट

भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की 134वीं जयंती बरौनी प्रखंड के पपरौर के विवाह भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्णियां सांसद राजेश कुमार उर्फ पप्पू यादव ने जयंती समारोह को संबोधित - करते हुए जिले के बखरी की घटनाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि वहां सवाल विचारधारा का था और जब भी विचारधारा की बात होगी तो संविधान, गीता, कुरान, रामायण, बाइबल से संविधान ऊपर होगा। गीता, पुराण, रामायण बाईबल हमारे जीने की संस्कृति हो सकती है हमारी जिंदगी हो सकता है हमारे जीने का माध्यम की बात आएगी हमारी खुशियों हमारी आर्थिक सामाजिक सांस्कृतिक राजनीतिक आजादी की बात आएगी वहां संविधान सर्वप्रथम होगा। उन्होंने इतिहास की ओर ध्यान केंद्रित कराते हुए कहा कि बाबा साहब ने मनुस्मृति के किताब को मानवता विरोधी समझा। वह जाति विरोधी नहीं थे हमें इस बात को समझना होगा वह किसी जाति के खिलाफ नहीं थे। जिन्होंने पूरी दुनिया को एक न्यायिक व्यवस्था में बांधने की कोशिश करने का प्रयास किया। हिंदुस्तान में अगर एससी-एसटी और ओबीसी को जिंदा रहना है तो अंबेडकर की पूजा करना ही होगा नहीं तो स्वाभिमान से जीने का दूसरा कोई रास्ता नहीं है।नेता के घर में सुधार है अच्छे स्कूल में पढ़ रहे हैं ऊंची शिक्षा ले रहा है और आपके बच्चे को गुटका स्मैक, सॉल्यूशन दे दिया गया है पांच किलो अनाज और पांच सौ की साड़ी देकर आपको गुलाम बनाने की साजिश कर रहा है। अभी भी समय है पाखंडी और अंधभक्ति से बचिए और देश को गुलाम होने से बचाइए। वहीं जयंती समारोह को स्थानीय तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह, डॉ ए के शर्मा कांग्रेसी नेता चुनचुन राय, नंदकिशोर सिंह, हारून रशीद, अशोक पासवान, उप मुख्य अरविंद पासवान सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद कुमार एवं मंच संचालन फुलेना पासवान, कार्यक्रम का शुभारंभ आनंद कुमार एवं बलिराम कुमार के द्वारा डा भीम राव अंबेडकर की जीवनी पर आधारित गीतों कि शानदार प्रस्तुति से हुई। मौके पर पूर्व मुखिया अरविंद कुमार, अशोक कुमार, डा अरविंद पासवान, चुनचुन सिंह, विजय कुमार पासवान, फुलेना पासवान अशोक रजक राम सुमिरन पासवान, एससी एसटी संघ के जिला सचिव अभिनंदन रजक, भैरव पासवान, राजन कुमार, राम उदगार सिंह उर्फ भूतनाथ, सहित अन्य उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom