खेल मैदान के निर्माण मे घटिया सामग्री पर ग्रामीण के द्वारा हंगामा
सच आज तक संवाददाता पंकज कुमार सहनी की रिपोर्ट
बेगूसराय,बछवाड़ा प्रखंड के रसीदपुर पंचायत वार्ड 12 चक्का में खेल मैदान निर्माण कार्य में घटिया समाग्रि के उपयोग पर ग्रामीणों के द्वारा काम बंद करवा दिया गया, मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, सुजीत सिंह, संजय महतो, अनिल सिंह, जोगिंदर सिंह, सहित सैकड़ो ग्रामीण विरोध किया मनरेगा के तहत खेल मैदान का निर्माण हो रहा है जिसमें घटिया से घटिया ईंट, व्हाइट गिट्टी, का उपयोग किया जा रहा था प्रकरण के अनुसार नहीं हो रहा है सरकार एक तरफ गांव में खेल मैदान बनवा रही है जिस पर लाखों रुपए खर्च हो रहा जिसमें गांव के बच्चे विभिन्न खेल में आगे बढ़ सके लेकिन ठेकेदार, मनरेगा पदाधिकारी सभी मिलकर योजना का राशि लुट, खासोट में लगे हुए हैं





