Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak कृषि में ड्रोन की उपयोगिता का जीवन प्रदर्शन किया गया

 कृषि में ड्रोन की उपयोगिता का जीवन प्रदर्शन किया गया


 

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा )बेगूसराय तत्वाधान में जिला के अंदर कृषक एवं परिभ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत 4 मार्च सोमवार को कृषि विभागीय निर्देश के आलोक में बेगूसराय जिला के राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्र कुंभी एवं विष्णुपुर में ड्रोन की उपयोगिता का जीवंत प्रदर्शन किया गया। मौके पर अपने संबोधन में जेडीए मुंगेर ने कहा कि तकनीकी में प्रगति और उत्पादन में वृद्धि के साथ ड्रोन किसानों और कृषि संगठनों के लिए अधिक सुलभ और किफायती बन जाएंगे। जिसमें ग्रामीण और कृषि क्षेत्र में इसका व्यापक उपयोग संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण बीमारियों को रोकने में मदद करता है। 

उन्होंने कृषि-ड्रोन और सर्वेक्षण ड्रोन की संभावनाओं पर प्रकाश डाला, जो खेती के तरीकों और संसाधन प्रबंधन को उन्नत बना सकते हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने स्थानीय खेतों के लिए मिट्टी की गुणवत्ता डेटा साझा किया और बताया कि किसानों द्वारा जैविक उर्वरकों के उपयोग ने मिट्टी के स्वास्थ्य को उत्कृष्ट बनाए रखा है। जिला कृषि पदाधिकारी   ने ड्रोन प्रदर्शन और स्वच्छता पहल की सराहना की और इसे कृषि उत्पादन बढ़ाने और स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया। मौके पर सहायक निदेशक पौधा संरक्षण, उप परियोजना निदेशक आत्मा, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बेगूसराय एवं मझौल  के अलावे जिले के प्रत्येक प्रखंड से 7- 7 कृषकों द्वारा इस तकनीक को देखा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom