कार्यरत डाटा ऑपरेटर की मृत्यु
सच आज तक संवाददाता मुकेश कुमार की खास रिपोर्ट
बरौनी प्रखंड के मनरेगा कार्यालय में डाटा ऑपरेटर व पिपरा देवस वार्ड-8 निवासी सुरेश राय के 39 वर्षीय पुत्र विजय कुमार शर्मा की आकस्मिक मौत काम के दौरान ही हो गयी.प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार की शाम वे कार्यालय में कार्य कर रहे थे इसी क्रम में कुर्सी पर से अचानक नीचे गिर गिर गये.उनके अन्य सहयोगियों की मदद से उन्हें तत्काल बरौनी सीएचसी लाया गया लेकिन परीक्षण के उपरांत डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.इसकी सूचना जब उनके परिजनों को मिला तो कोहराम मच गया.शुक्रवार की सुबह मनरेगा पदाधिकारी मुकेश कुमार,प्रशिक्षु बीडीओ पूजा कुमारी,अंचलाधिकारी सूर्यकांत सहित अन्य पदाधिकारी मनरेगा कार्यालय पहुंचे.उनसे आर्थिक सहयोग की बात पर पीओ मुकेश द्वारा सभी कर्मियों के माध्यम से पीड़ित परिवार को पचास हजार की राशि देने का आश्वासन दिया गया.मृतक की पत्नी पूनम कुमारी द्वारा मामले की लिखित जानकारी बरौनी थाना में दिया गया.पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया.मृतक अपने पीछे पत्नी व दो छोटे-छोटे बच्चों को अपने पीछे छोड़ गये.मौके पर एटक नेता प्रह्लाद सिंह,वार्ड पार्षद अशोक कुमार सिंह,हरि कुमार,विजय कुमार निराला, संजय शर्मा,दिनेश शर्मा,विकास कुमार सहित अन्य लोगों ने मनरेगा कार्यालय पहुंच शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी.


