मंसूरचक के पत्रकार मिंटू झा को पितृ शोक।
सच आज तक अशोक कुमार ठाकुर
मंसूरचक/बेगूसराय
मंसूरचक प्रखंड अंतर्गत साठा गांव निवासी एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार मिंटू कुमार झा के पिता 75 वर्षीय चंद्रदेव झा की आकस्मिक निधन शुक्रवार की रात हो गई। निधन की सूचना मिलते ही गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। सुबह अंतिम दर्शन को लेकर शुभचिंतकों की भीड़ उनकी आवाज पर लगी रही। दिवंगत चंद्रदेव झा सामाजिक, धार्मिक व्यक्ति थे। इनका दाह संस्कार शनिवार को सिमरिया गंगा घाट पर किया गया। जहां पार्थिव शरीर को मुखाग्नि बड़े पुत्र अजीत कुमार झा ने दिया। और पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया।


