Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद परिवार के सदस्यों ने मंचासीन तमाम नेताओं को चादर से सम्मानित

 भाकपा के वरिष्ठ नेता कां रामगुलाम ठाकुर की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई ।



सच आज तक संवाददाता यदुनंदन जी की रिपोर्ट 

बरौनी ।यदुनंदन जी। बरौनी प्रखंड के निंगा गांव में शुक्रवार को भाकपा के वरिष्ठ नेता का0 रामगुलाम ठाकुर का श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल के साथियों ने किया। जिसमें कां मंसूर आलम कां सनुप सहनी कामरेड राम रसिक पासवान ने किया । मंच संचालन खेत मजदूर नेता अशोक कुमार ने किया। सभा को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बेगूसराय के जिला मंत्री अवधेश राय ने कहा की ठाकुर जी जिन मूल्यों और उद्देश्यों के लिए संघर्षरत रहे आज उसे तेज करने की आवश्यकता है। क्योंकि स्थिति विपरीत हो गई है। आम जनता लुट जा रही है इसलिए संघर्ष को तेज करने की आवश्यकता है। जिसमें ठाकुर जी की कमी खुलती है। हम अपने दिवंगत साथी को जिला पार्टी की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि कां राम गुलाम ठाकुर नींगा शाखा की स्थापना अपने तीन साथियों के साथ कामरेड देवकीनंदन सिंह के नेतृत्व में किया। कामरेड चंद्रशेखर के मार्गदर्शन में और शाहिद कां सीताराम मिश्रा के साथ आज जन्म संघर्षरत रहे। ऐसे वफादार साथी के प्रति श्रद्धांजलि पहले अर्पित करते हुए कहना चाहते हैं कि आज फासीवादी सरकार देश के अंदर तानाशायीयत काम किया है । किसान मजदूर को धोखा देने का काम कर रही है। यहां तक की न्यायपालिका चुनाव आयोग को भी अपने संघीय एजेंडा से जोड़ने का प्रयास जारी किए हुए हैं । धर्म के नाम पर देश को तोड़ने की साजिश हो रही है। इसलिए इस खूंखार तानाशाही सरकार को जब तक उखाड़ नहीं फेंकेंगे तब तक आम जनता चैन से नहीं रह पाएगी । हमारी लड़ाई समाजवाद से साम्यवाद की ओर है लेकिन इस परिस्थिति में हम धर्मनिरपेक्ष ताकतों के साथ एक जूटता कायम करके फासीवादी ताकतों से लड़ने की आवश्यकता है।श्रद्धांजलि सभा को एटक बेगूसराय के जिला मंत्री प्रहलाद सिंह मजदूरों के ऊपर हो रहे हमले की चर्चा करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में कॉमेडी दिलेर अफगन  , बरौनी पार्टी अंचल मंत्री अरविंद सिंह तनवीर आलम खुर्शीद आलम किसान नेता रामाधार सिंह मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी  के जिला मंत्री रत्नेश झा सहायक अंचल मंत्री नवीन सिंह मोहम्मद फज्जो गिरधर शाह शिवचंद्र चौधरी आदि ने संबोधित किया । मौके पर उनके चारों पुत्र विनोद मनोज प्रमोद अनोज अशोक ठाकुर मौजूद थे पटरिया भी तीनों और दामाद भी मौजूद थेश्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद परिवार के सदस्यों ने मंचासीन तमाम नेताओं को चादर से सम्मानित कियाऔर संकल्प भी लिया की पिताजी के बताए हुए रास्ते पर लगातार हम चलने का प्रयास करते रहेंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom