Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak वार्ड सदस्य के निधन पर शोकाकुल परिवारों से मिले विधान पार्षद राजीव कुमार

वार्ड सदस्य के निधन पर शोकाकुल परिवारों से मिले  विधान पार्षद राजीव कुमार

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत गौरा एक पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी राधे मिश्र की धर्मपत्नी व  वार्ड सदस्या दिवंगत गायत्री देवी के असामयिक निधन के बाद शोकाकुल परिवार से मिलने सोमवार को बेगूसराय खगड़िया स्थानीय प्राधिकार के विधान पार्षद राजीव कुमार और उनके प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा उर्फ गोरेलाल बाबा सहित पूरे टीम गौरा एक पंचायत   उनके पैतृक घर पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि समर्पित किया। इस दौरान विधान पार्षद राजीव कुमार एवं विधान परिषद प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की और परिवार जनों का ढ़ांढ़स बघाया। इस मौके पर मजदूर संघ के नेता रविंद्र कुमार नौजवान संघ के अतुल कुमार राय  वार्ड सदस्य योगेंद्र पासवान सहित अन्य मौजूद थे। एमएलसी राजीव कुमार ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि  गायत्री देवी ने एक कुशल गृहणी के रूप में पारिवारिक दायित्व के साथ समाज को एक सूत्र में जोड़ने एवं अपने क्षेत्र के विकास के लिए हर समय कृत संकल्पित रूप से कार्य करते रहे। समय से पूर्व इनका निधन अपूर्णिय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में सभी जनप्रतिनिधि उनके परिवार जनों के साथ खड़े हें। ईश्वर उन्हें स्वर्ग में जगह दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom