हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम की सफलता को लेकर कांग्रेसियों की बैठक।
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी है। इसी करी में
प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार के आह्वान पर हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम की जोरदार शुरुआत को लेकर तेघड़ा नगर काँग्रेस सह प्रखंड सेवादल के तत्वावधान में काँग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक काँग्रेस भवन तेघड़ा में आयोजित की गई। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रंधीर मिश्रा ने किया । बैठक में हर घर काँग्रेस का झंडा कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया। और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता एक टीम बनाकर सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस समर्थकों के घरों तक पार्टी का झंडा लगाने का काम करेंगें । कार्यक्रम की शुरूआत पिढ़ौली पंचायत से दिनांक 31 मार्च सोमवार से की जायेगी। इस मौके पर प्रदेश सेवा दल की अध्यक्ष रुचि सिंह एवं पार्टी के जिला सचिव रवि रंजन कुमार ने कहा कि पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को नगर से लेकर गांवों मैं घर घर पहुंचेंगे और कांग्रेस की विचारधारा और पूर्वजों की इतिहासिक विरासत को फलीभूत करेंगे । मौके पर प्रदेश सेवादल अध्यक्ष रुचि सिंह , जिला सचिव रवि रंजन कुमार,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार, राजेश कुमार श्रवण, रामबाबू साह ,सरोज कुमार पासवान, श्री राम सिंह, सुधीर सिंह, अवध किशोर सिंह ,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।


