सावित्री देवी मारवाड़ी बालिका उच्च विद्यालय में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट।
सावित्री देवी मारवाड़ी बालिका उच्च विद्यालय तेघड़ा में बुधवार को
होली से पूर्व होली मिलन समारोह विद्यालय की अध्यक्षा नीलम देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जहां प्राकृतिक रंगों,गुलाल और फूलों के साथ आपस में होली खेलकर सामाजिक समरसता के साथ महिला सशक्तिकरण और प्रकृति को समर्पित प्राकृतिक रंगों के साथ होली मनाने का संदेश दिया। जहां मौजूद विद्यालय के शिक्षक ,शिक्षिकाओं एवं प्रबंधन की पदाधिकारी एवं सदस्यों ने होली मिलन के बहाने नारी सशक्तिकरण को लेकर आपस में चर्चा की और सरकार से महिलाओं की सुरक्षा के साथ बराबरी की हिस्सेदारी की मांग की।मौके पर विद्यालय की अध्यक्षा नीलम देवी ने कहा कि बालिका शिक्षा के क्षेत्र में आज यह विद्यालय एक अपना अलग पहचान बना रखा है । विद्यालय हर हमेशा प्रगति की ओर अग्रसर है। इसमें प्रबंधन के साथ ही शिक्षक व शिक्षिकाओं की भी भूमिका सराहनीय है। उन्होंने अप्रैल से सभी कर्मचारियों के वेतन वृद्धि की घोषणा करते हुए कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।सरकारी जॉब से लेकर सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी निभाते हुए सामाजिक दायित्वों के क्रियान्वयन में बढ़ चढकर हिस्सा ले रही है। इतना ही नहीं अब व्यवसायिक क्षेत्र में भी मजबूती से अपना पांव पसार रही है। मुख्य रूप से रेडीमेड गार्मेंट,वेस्टर्न गार्मेंट और ब्यूटिक के क्षेत्र में न केवल बड़े शहरों बल्कि कस्बाई इलाकों में भी आगे बढ़ी है,जो एक बढ़िया संकेत है और समाज को भी इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत है। वहीं सचिव रश्मि कालोठिया ने सभी कर्मचारीयों एवं छात्राओं को सौहार्द पूर्ण होली मनाने की सलाह दी। और रंगमई होली की बधाई दी। मौके पर अध्यक्षा नीलम अग्रवाल ने सभी 16 शिक्षकों,शिक्षिकाओं एवं कर्मचारी को मिठाई एवं प्राकृतिक पुष्प का गुच्छा व रंग एवं गुलाल भेंट कर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर सावित्री देवी मारवाड़ी बालिका उच्च विद्यालय के प्रबंध समिति के सदस्या मधु अग्रवाल,प्रधानाचार्य नूतन कुमारी एवं गैलेक्सी कान्वेंट के प्रधान सुनील कुमार सिंह, उषा कुमारी सहित सभी कर्मचारी मौजूद थे।






