Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak जर्जर सड़क से लोग परेशान।स्कूल कॉलेज एवं बरौनी रलवे स्टेशन जाने का प्रमुख मार्ग ।

जर्जर सड़क से लोग परेशान।स्कूल कॉलेज एवं बरौनी रलवे स्टेशन जाने का प्रमुख मार्ग ।

सच आज तक संवाददाता मुकेश कुमार की खास रिपोर्ट

 बीहट। बरौनी प्रखंड क्षेत्र के नगर परिषद बीहट वार्ड नंबर एक मालती अवध त्तिरहुत रोड से राजवाड़ा की ओर जाने वाली करीब तीन किलोमीटर ग्रामीण सड़क अति जर्जर स्थिति में होने के कारण आम लोग सहित वाहनों के आवागमन में फजीहत होती है।इस समस्या को लेकर वार्ड पार्षद राजाराम पासवान दीपक कुमार पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह, कांग्रेस नेता ओमप्रकाश सिंह, भाजपा के विवेक कुमार, मनोज कुमार,सुबोध राय, अनिल राय ,विनय कुमार, अमित कुमार, मुकेश कुमार उर्फ गुड्डू, पंकज सिंह, मृत्युंजय मास्टर, नवल  सिंह,सुनील कुमार ,प्रमोद कुमार, राजीव कुमार, सहित दर्जनों लोगों ने बताया की यह एक महत्वपूर्ण ग्रामीण मार्ग है जो राजवाड़ा उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, बरौनी रेलवे स्टेशन, एपीएसएम कॉलेज, आरकेसी हाई स्कूल, रेलवे कॉलोनी को जोड़ता है। वहीं पिपरा देवस, असुरारी, बाबा स्थान,पकठौल  आदि दर्शनो गांव के छात्र-छात्राओं के लिए आवागमन का मुख्य मार्ग है। स्थिति यह है कि सड़क जर्जर होने से आम लोगों के आवागमन में काफी कठिनाई होने के साथ-साथ वाहनों के आवागमन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति लोगों ने संबंधित विभाग के पदाधिकारीयों से शीघ्र सड़क मरम्मत करवाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom