Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak विकसित बिहार के लिए 80 प्रतिशत मतदान जरूरी: एसडीओ राकेश कुमार

विकसित बिहार के लिए 80 प्रतिशत मतदान जरूरी: एसडीओ राकेश कुमार 


आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अनुमंडल कार्यालय तेघड़ा में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों  की बैठक आयोजित की गई।

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

 आगामी विधानसभा को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के निर्देश पर मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों व प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में तेघड़ा एवं बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के वोटर लिस्ट पर विस्तृत चर्चा हुई। इस मौके पर प्रशासन द्वारा राजनीतिक दलों से सहयोग के तौर पर बूथ लिस्ट समर्पित करने को कहा गया। युवाओं और महिलाओं का वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने पर बल एवं वोट के लिए जागरूकता चलाने की जरूरत महसूस की गई । तेघड़ा एवं बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बूथ, मतदाता की संख्या सहित आबादी की जानकारी दी। विकसित बिहार के लिए एसडीओ ने 80 प्रतिशत मतदान को जरूरी बताया। बैठक में मुख्य रूप से एसडीओ के अलावा डीसीएलआर चंदन कुमार,अवर निर्वाचन पदाधिकारी ओणम कुमारी, बीडीओ राकेश कुमार, तेघड़ा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, बछवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष संजय चौधरी, भाकपा अंचल मंत्री परमानंद सिंह ,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोहर कुमार, पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार गुड्डू, सरोज राय, जदयू के प्रखंड प्रधान महासचिव अविनाश कुमार, राजीव सिंह, जन सुराज के प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह , अविनाश कुमार सिलु , हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा  (सेक्युलर) जिला मीडिया प्रभारी अशोक कुमार ठाकुर, बछवाड़ा भाजपा के रोशन कुमार एवं निर्वाचन कार्यालय के आमामुल हक सहित   अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में डीसीएलआर चंदन कुमार  ने इलेक्शन कमीशन के निर्देश का हवाला देते हुए 15 मार्च से पहले सभी पॉलीटिकल पार्टी से महिलाओं और युवाओं को वोटर लिस्ट में जोड़ने ,खास करके 18 वर्ष के युवाओं को वोटर लिस्ट में जोड़ने के अलावे मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने एवं अवैध नाम को हटाने की दिशा में राजनीतिक प्रतिनिधियों से सहयोग मांगा तथा सभी राजनीतिक दलों से बूथ लेवल लिस्ट समर्पित करने का आग्रह किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom