समाजसेवी रामगुलाम ठाकुर की 13 वीं चौरासी महाभोज पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम आयोजित।
सच आज तक संवाददाता, अशोक कुमार ठाकुर
बरौनी प्रखंड अंतर्गत निंगा पंचायत के समाजसेवी स्मृति शेष राम गुलाम ठाकुर के निधन उपरांत शनिवार को उनके आवासीय प्रांगण में 13 वीं पर चौरासी महाभोज एवं श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन राष्ट्रीय नाई महासभा जिला कमेटी एवं बरौनी प्रखंड कमेटी के कि संयुक्त तत्वाधान में जिला अध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र कुमार पप्पु की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कमेटी के अलावे सभी प्रखंड कमेटियों के पदाधिकारीयों तथा शांति महा भोज में शामिल होने आए सगे संबंधियों आदि के द्वारा तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई । बेगूसराय सदर विधायक कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय लाल बाबू ठाकुर सरल और सहज व्यवहार के आध्यात्मिक एवं सामाजिक व्यक्ति दैहिक रूप से हमारे बीच नहीं रहे परंतु उनकी आत्मा और स्नेहिल स्वभाव का भाव हमेशा हमारे साथ रहेगा। अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर रविंद्र कुमार पप्पू ने कहा कि उनके नाश्वर शरीर त्यागने से बरौनी ही नहीं बल्कि संपूर्ण क्षेत्र के सामाजिक जगत की अपूर्णिय क्षति हुई है । राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर श्रीकांत ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय ठाकुर इस पड़ाव में पहुंचने के बाद भी सामाजिक, संस्कृत ,धार्मिक एवं सांगठनिक कार्यों में बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता निभाते थे। पूर्व जिला अध्यक्ष राम अवतार ठाकुर एवं चंद्र देव ठाकुर एवं राज प्रतिनिधि मथुरा ठाकुर ने कहा कि उनके संस्कार और परवरिश की वजह से उनके पुत्र विनोद ठाकुर ,मनोज ठाकुर ,प्रमोद ठाकुर एवं अनोज ठाकुर सहित परिजन और कुटुंब कई प्रतिष्ठित पदों पर आसीन है। वे कुछ दिनों से बीमारी के चलते अपने प्रिय परिजनों व शुभचिंतकों को छोड़कर 10 मार्च को इस दुनिया को अलविदा कह गये। वे अपने पीछे भरे पूरे परिवार छोड़ गए। मौके पर मलकी चौरासी सरदार राजकुमार ठाकुर, जिला सचिव प्रभु प्रताप ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ ठाकुर , रामबालक ठाकुर एवं अजय ठाकुर, संगठन सचिव प्रोफेसर सुभाष चंद्र नागमणि, राज प्रतिनिधि उमानंद ठाकुर, मार्गदर्शक मंडल के रामदास ठाकुर ,चुनचुन ठाकुर , कोषाध्यक्ष टुनटुन ठाकुर, राष्ट्रीय नाई महासभा लखीसराय के जिला अध्यक्ष सुनील ठाकुर, रंजीत ठाकुर, गंगा ठाकुर, सुगानंद ठाकुर, मृत्युंजय ठाकुर, डॉ राजेंद्र ठाकुर, दिलीप ठाकुर बालाजी, रामकुमार ठाकुर, रामसेवक ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, नंदलाल ठाकुर, सीताराम ठाकुर, राम संकर ठाकुर,बिंदेश्वरी ठाकुर सहित विभिन्न क्षेत्र के नेतृत्वकर्ता के अलावे पूरे जिले के हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।



