Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak समाजसेवी बाबूलाल ठाकुर की 13 वीं पर महाभोज एवं श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम आयोजित।

 समाजसेवी बाबूलाल ठाकुर की 13 वीं पर महाभोज एवं श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम  आयोजित।


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


तेघड़ा , बेगूसराय

बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत नारेपुर आजाद नगर के समाजसेवी स्मृति शेष लाल बाबू ठाकुर


 के निधन उपरांत शुक्रवार को 13 वीं   महा भोज के अवसर प्रखंड मुख्यालय अवस्थित  उनके आवासीय परिसर में  श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन राष्ट्रीय नाई महासभा जिला कमेटी एवं बछवाड़ा प्रखंड कमेटी  के कि संयुक्त तत्वाधान में  जिला अध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र कुमार पप्पु की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कमेटी के अलावे सभी  प्रखंड कमेटियों के पदाधिकारीयों तथा शांति महा भोज  में शामिल होने आए सगे संबंधियों आदि के द्वारा तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई । राष्ट्रीय नई महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रदेव ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय लाल बाबू  ठाकुर सरल और सहज व्यवहार के आध्यात्मिक एवं सामाजिक व्यक्ति  दैहिक रूप से हमारे बीच नहीं रहे परंतु उनकी आत्मा और स्नेहिल स्वभाव का भाव हमेशा हमारे साथ रहेगा। अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर रविंद्र कुमार पप्पू ने कहा कि उनके नाश्वर शरीर  त्यागने से बछवाड़ा ही नहीं बल्कि संपूर्ण क्षेत्र के  सामाजिक जगत की अपूर्णिय क्षति हुई है । नैपुर चौरासी सरदार बिंदेश्वरी ठाकुर 

उर्फ बटाव ठाकुर एवं सुगानंद ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय ठाकुर इस पड़ाव में पहुंचने के बाद भी सामाजिक, संस्कृत ,धार्मिक एवं सांगठनिक कार्यों में बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता निभाते थे। जिला सचिव प्रभु प्रताप ठाकुर ने कहा उनके संस्कार और परवरिश की वजह से ही आज उनके पुत्र, हरेराम ठाकुर, श्री राम, जय किशन ठाकुर पौत्र, पुत्रवधू सहित परिजन और कुटुंब  कई प्रतिष्ठित पदों पर आसीन है। वे कुछ दिनों से बीमारी के चलते अपने प्रिय परिजनों व शुभचिंतकों को छोड़कर 9 मार्च  को इस   दुनिया को अलविदा कह गये। वे अपने पीछे भरे पूरे परिवार छोड़ गए। मौके पर जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ ठाकुर, मंसुरचक समसा2 सरपंच राजा ठाकुर, बछवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष कैलाश ठाकुर , रंजीत ठाकुर अशोक कुमार उर्फ बालाजी,सहित विभिन्न क्षेत्र के नेतृत्वकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom