Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak समाज सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं: चंद्र प्रकाश सिंहआनंद जी गरीब और जरूरतमंद बच्चो के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण, बताया गया शिक्षा का महत्त्व

 समाज सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं: चंद्र प्रकाश सिंहआनंद जी 

गरीब और जरूरतमंद बच्चो के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण, बताया गया शिक्षा का महत्त्व

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

शिक्षा के बिना जीवन बिल्कुल ही अधूरा है। शिक्षा वह साधन है जो व्यक्ति को सफल और महान दोनों बनता है। यह बातें वायु सेवा से अवकाश प्राप्त अधिकारी  समाजसेवी व तेघड़ा विधानसभा के भावी प्रत्याशी बरौनी गांव निवासी चंद्र प्रकाश सिंह आनंद जी ने अपने प्रखंड क्षेत्र रात गांव पंचायत अंतर्गत दियारा क्षेत्र के भगवानपुर चक्की गांव स्थित रामपुर गोपी प्राथमिक विद्यालय के पास क्षेत्र भ्रमण के दौरान गरीब परिवार के बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री , टी-शर्ट, कैलेंडर और चाबी रिंग आदि वितरण करते हुए कही।

उन्होंने अपने निजी कोष से  सोमवार को जरूरतमंद और गरीब बच्चों के बीच शिक्षण पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया । यह कार्यक्रम शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने को लेकर उनके सहयोग  से पढ़ें, पढ़ाएं और जागरूक  बनाएं जनसंपर्क कार्यक्रम  के अंतर्गत जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी, किताब, पेन, पेंसिल, रबर, कटर आदि कई शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सिखाया और समझाया गया कि शिक्षा का हमारे जीवन में क्या महत्त्व है। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें बताया गया कि  यह क्षेत्र बाढ़ और कटाव से ग्रसित क्षेत्र है जहां आजादी के इतने दशक बाद  भी यहां के लोग आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कें के आला वे विभिन्न मूलभूत सुविधा से वंचित हें यहां के शत प्रतिशत लोगों का जीवन गुजर बसर मजदूरी पर टिका हुआ है। जिसमें 90% लोग दूसरे राज्यों व शहरों  में जाकर मजदूरी करके अपने परिवार का गुजर बसर बसर कर रहे हें। आज तक कटाव और वाढ़  का स्थाई निदान नहीं हो पाया है। साल में 3 से 4 महीने यहां के लोग कटाव और बाढ़ के चपेट से प्रभावित रहते हें । उठाए गए संपूर्ण समस्याओं को टीम के द्वारा अंकित किया गया। श्री आनंद जी ने समस्याओं पर बात करते हुए बताया कि  आज तक इस गरीब बहुल्य क्षेत्र के लोगों से केवल वोट लिया गया । इनका मूलभूत समस्या आज भी जस का तस है। यहां प्रथम प्राथमिकता के तौर पर हाई स्कूल, पक्की सड़क, स्वास्थ्य केंद्र, कटाव और बाढ़ का स्थाई निदान के साथ ही शिक्षा के प्रति जागरूकता और स्वरोजगार जरूरी है। इसके लिए क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मुझे प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि हम जीत कर आएंगे तो यह तमाम समस्याओं का निदान त्वरित रूप से करेंगे। यह सब का आस चंद्र प्रकाश का गारंटी है। स्थानीय लोगों के द्वारा श्री प्रकाश को अंग वस्त्र एवं पुष्प की गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। मौके पर वार्ड सदस्य राम उदय महतो, स्थानीय पंच के अलावे बड़ी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom