एमएलसी राजीव कुमार द्वारा अनुसंसित कई योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति से होगा क्षेत्र का विकास: विनोद कुमार मिश्रा
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट।
ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम को लागू करने की मिली मंजूरी अब गांव की सड़कों का भी सात साल तक मेंटेनेंस होगा।इसके लिये टेंडर होंगे और चुनी गई एजेंसी मेंटेन करेगी।इसके तहत पूरे बेगूसराय में 226 पथों ( लंबाई 339.2459) किलोमीटर के पुनर्निर्माण/उन्नयन/ नवीनीकरण तथा संचालन एवं प्रबंधन (कुल 7 वर्ष की अवधि तक) कार्य हेतु स्वीकृति पर सक्षम मंत्री परिषद से प्राप्त अनुमोदन के आलोक में कुल राशि 269.1758 करोड़ रुपए की समेकित रूप से प्रशासनिक अनुमोदन प्राप्त की गई है। अब नये फैसले के बाद सात साल की अवधि में दो बार उन सड़कों का कालीकरण (पूरी तरीके से निर्माण) होगा.सड़क के गडढ़े 24 घंट में भरे जाएंगे.विभाग केन्द्रीकृत मॉनिटरिंग करेगा. इसके लिये 24 घंटे डेडिकेटेड टीम काम करेगी। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी सुगम यातायात उपलब्ध करवाना है। सरकार का मानना है कि सामाजिक,आर्थिक और ग्राम नगरीकरण गतिविधियों को गति देने के लिये यातायात सुगम होना जरूरी है। जिसके लिये सरकार ने ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम को मंजूरी दी है। इन योजनाओं में तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत एमएलसी राजीव कुमार के द्वारा पूर्व में कई योजनाओं की अनुशंसा की गई थी जिसकी स्वीकृति मिलने उपरांत एमएलसी राजीव कुमार के प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा उर्फ गोरेलाल बाबा द्वारा बताया गया कि एमएलसी राजीव कुमार ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए हर समय सजग और समर्पित रहकर जनहित के योजनाओं को प्राथमिकता देते आए है। जिसका नतीजा है कि तेघड़ा प्रखंड में कई योजनाएं की स्वीकृति मिली है इसके अलावे पूरे जिले में उनके द्वारा अनुशंसित योजनाओं को प्रशासनिक अनुमोदन प्राप्त हुआ है। जिसको लेकर त्रिस्तरीय पंचायत के प्रतिनिधियों एवं आम जनता में काफी हर्ष का माहौल है। उन्होंने बताया कि रेलवे लाइन 11 नंबर गुमटी से मुतलूपुर तक पक्की सड़क निर्माण, नेमंत चौक तेघड़ा से गुमटी नंबर 11 तक आदि के अलावे कई योजनाएं शामिल हैं। वहीं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राहुल कुमार ने एमएलसी राजीव कुमार को क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य कराए जाने हेतु बधाई दिया है।


