Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak जिला पदाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला द्वारा सदर प्रखंड के पंचायतों में विभिन्न योजनाओं का स्थलिय निरीक्षण किया गया

 जिला पदाधिकारी बेगूसराय  तुषार सिंगला द्वारा सदर प्रखंड के  पंचायतों में विभिन्न योजनाओं का स्थलिय निरीक्षण किया गया 


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

जिला पदाधिकारी बेगूसराय, श्री तुषार सिंगला द्वारा बेगूसराय सदर प्रखंड अंतर्गत  पंचायतों  मे विभिन्न योजनाओं का स्थलिय निरीक्षण किया गया। 


निरीक्षण के क्रम मे माननीय विधायक मटिहानी,  श्री  राजकुमार  सिंह , उपविकास आयुक्त बेगूसराय, अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय सदर, डीसीएलआर बेगूसराय सदर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, प्रखंड विकास पदाधिकारी बेगूसराय सदर, कार्यक्रम पदाधिकारी  मनरेगा बेगूसराय सदर, जिला समन्वयक, एल0एस0बी0ए0 सहित अन्य जिला  एवं  प्रखंड  स्तरीय पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र (डीआरसीसी) द्वारा संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही परिसर में जीविका भवन  निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण किया एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक  निर्देश दिया गया 


जिला पदाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत राज बनद्वार के वार्ड नंबर 15 में नवनिर्मित हाई स्कूल एवं बंद पड़े पशु अस्पताल का निरीक्षण किया गया एवं विद्यालय निर्माण में बचे आंशिक कार्य को पूर्ण करते हुए संबंधित विभाग को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बंद पड़े पशु अस्पताल के बारे में संबंधित पदाधिकारी से समीक्षा की गई एवं आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा खातोपुर बनद्वार सड़क को जल्द ठीक कराने हेतु ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को निदेशित किया गया। तथा सड़क के दोनों तरफ फ्लैंक बनाने हेतु कहा गया।

इसके बाद जिला पदाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत राज सांख में मनरेगा द्वारा बनाये जा रहे खेल मैदान का निरीक्षण किया तथा कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा को जल्द पूर्ण करने हेतु कहा गया। साथ ही खेल मैदान में स्थापित बिजली के पोल को मैदान से हटाकर किराने में  करने का निर्देश बिजली विभाग को दिया गया। 

जिला पदाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत राज सूजा में पंचायत सरकार भवन, आर0टी0पी0एस काउंटर का जाँच किया गया तथा आवास योजना अंतर्गत चल रहे सर्वे की जानकारी आवास सहायक से ली गई एवं रोजगान सेवक मनरेगा से संबंधित योजनाओं के प्रगति के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही  सूजा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 18 में निर्माणाधीन WPU, खेल मैदानं एवं सड़कों का भी निरीक्षण किया गया। 

जिला पदाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत राज धबौली के वार्ड नंबर एक में बन रहे सड़क का निरीक्षण किया गया एवं मनरेगा द्वारा बनाये जा रहे मनरेगा पार्क का भी निरीक्षण किया गया जिसे कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को जल्द पूर्ण करने एवं सुंदर पार्क बनाने हेतु निदेशित किया गया। 

जिला पदाधिकारी  महोदय द्वारा मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत निर्माणाधीन प्रखंड स्तरीय स्टेडियम का निरीक्षण किया गया  ,यह मध्य विद्यालय बहदरपुर के मैदान में भवन निर्माण निगम विभाग के द्वारा कराया जा रहा है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom