Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak डीलरों ने मुख्य पार्षद सोनाली भारती एवं जनसुराज के युवा प्रदेश महासचिव को सौंपा मांगो का ज्ञापन

डीलरों ने मुख्य पार्षद सोनाली भारती एवं जनसुराज के युवा प्रदेश महासचिव को सौंपा मांगो का ज्ञापन 

मांगों को लेकर पूरे बिहार के साथ तेघड़ा के सभी जन वितरण प्रणाली ,विक्रेता पिछले 1 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हें।


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा/ बेगूसराय अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के बैनर तले डीलरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल 1 फरवरी से लगातार जारी रहने के कारण सरकारी राशन पर निर्भर रहने वाले गरीब लाभार्थी परेशान हें। हड़ताल के बावजूद भी पीडीएस दुकान का चक्कर लगा रहे हें।  ऐसे में डीलरों ने न तो राशन का उठाव किया है और न ही वह वितरण कर रहे हें। डीलरों के हड़ताल पर रहने से गरीब तबके के लोग अनाज नही मिलने से काफी परेशान है। फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन तेघड़ा ने अपनी मांगों का ज्ञापन गुरुवार को तेघड़ा नगर परिषद के मुख्य पार्षद सोनाली भारती एवं जनसुराज के  युवा प्रदेश महासचिव कन्हैया कुमार भारद्वाज को सौंपा।   अपनी पीड़ा बताते हुए  जिला संगठन सचिव सुनील सिंह, उपाध्यक्ष विजय सिंह एवं प्रखंड सचिव चंद्र किशोर सिंह  ने  आवेदन सौंपकर बताया की डीलरों को महीने में जो अनाज आवंटन होता है। उनमें न्यूनतम 25 क्विंटल जबकि अधिकतम 100 क्विंटल अनाज आवंटन है। एक किलो में मात्र 90 पैसा डीलर को सरकार देती है। जबकि डीलर का मासिक खर्च दुकान किराया 2500 रु, अनाज तोलने वाला 3500 रु, बिजली खर्च 500 रु, काटा खर्च 200 रु अन्य खर्च 500 रु मिलाकर कुल 7200 रु मासिक खर्च हो जाते हें ।जबकि यदि किसी डीलर को अधिकतम अनाज भी आवंटित किया जाता है तो 100 क्विंटल के हिसाब से उन्हें कमीशन मात्र 9000 रु मिलेगा। ऐसे में महीने में 7200 खर्च कर 9000 कमिशन से एक डीलर कैसे इस बढ़ती महंगाई में अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करेगा। हमारी मांगे है की तमाम पीडीएस विक्रेताओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करते हुए वेतन या कम से कम 30 हजार रूपये मासिक मानदेय दिया जाय। किसी भी उम्र में डीलर के मरनोपरान्त अथवा रोगग्रस्त होने पर आश्रितों के लिए अनुकम्पा का अधिकार अक्षुण रखा जाय, सरकारी कर्मियों की भांती सप्ताहिक अवकास सहित निर्धारित राजकीय अवकाश दिया जाय आदि मांग शामिल है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार एवं मीडिया प्रभारी लक्ष्मण कुमार ने बताया कि डीलर संघ के वरीय नेता अंबिका प्रसाद यादव पटना में 20 जनवरी से अनशन पर बैठे हें उनके समर्थन में पूरे बिहार के डीलरों ने 1 फरवरी से हड़ताल में शामिल है जिसके कारण पूरे बिहार के 55000 डीलरों ने अंबिका प्रसाद यादव को समर्थन करते हुए वितरण अवरोध कर दिया। सरकार जब तक 8 सूत्री मांग पूरा नहीं करेगी तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहेंगे। मौके पर धन्नु कुमार, राहुल कुमार, बंसीलाल सिंह, उमेश रजक, परमानंद साह, दीपक कुमार ,सिकंदर सिंह ,महेंद्र रजक ,अनिल सिंह ,सुनील सिंह आदि मौजूदथे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom